SSC Exam 2025-26: युवाओं और उम्मीदवारों के लिए काम की खबर है ।कर्मचारी चयन आयोग ने 2025 की परीक्षाओं के कार्यक्रम में संशोधन किया है। संशोधित एसएससी परीक्षा कैलेंडर 2025 आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
जो अभ्यर्थी एसएससी की भर्तियों में शामिल होने चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर नया कैलेंडर देख सकते हैं। इस कैलेंडर में स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘C’ और ‘D’ परीक्षा, CGL, दिल्ली पुलिस, CHSL, जूनियर इंजीनियर और एमटीएस, हवलदार जैसी बड़ी भर्तियों के नोटिफिकेशन और एग्जाम डेट की जानकारी दी गई है।
ये भी पढ़ें
1NEET UG 2026 करेक्शन पोर्टल एक्टिव, अहम नोटिस जारी, अभ्यर्थी रखें इन बातों का ख्याल
2CUET PG 2026 पर बड़ी अपडेट, 27 मार्च तक के लिए शहर सूचना पर्ची जारी, ऐसे करें डाउनलोड
3कब होगी CBSE कक्षा 10वीं फेज-2 बोर्ड परीक्षा? स्कोर सुधारने का मौका, जानें तारीख और नियम
4WBCHSE कक्षा 11वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा पर बड़ी अपडेट, नए नियम घोषित, अहम नोटिस जारी
कब आएगी दिल्ली पुलिस-स्टेनो-CPO भर्ती 2025?
- नए भर्ती कैलेंडर के मुताबिक, दिल्ली पुलिस और सीआरपीएफ परीक्षा 2025 में सब-इंस्पेक्टर के लिए रजिस्ट्रेशन 16 जून से 7 जुलाई 2025 तक होंगे और परीक्षा 1 सितंबर से 6 सितंबर 2025 तक आयोजित की जाएगी।
- एसएससी सीपीओ 2025 यानी सब इंस्पेक्टर दिल्ली पुलिस और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स एग्जाम 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन 23 जून से 18 जुलाई 2025 तक होगा> इसके बाद टियर-1 (CBE) परीक्षा का आयोजन 8 सितंबर से 18 सितंबर 2025 तक किया जाएगा।
- स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ और ‘डी’ परीक्षा 2025 के लिए नोटिफिकेशन 5 जून 2025 को जारी किया जाएगा और उसी दिन रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 जून 2025 । परीक्षा 6 अगस्त से 11 अगस्त 2025 तक आयोजित की जाएगी।
कब होगी CHSL-CGL
- कंबाइन्ड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल) परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन 9 जून से 4 जुलाई 2025 तक होगी और परीक्षा 13 अगस्त से 30 अगस्त 2025 तक आयोजित की जाएगी।
- कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (10+2) परीक्षा 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन 23 जून से 18 जुलाई 2025 तक होंगे और इसकी परीक्षा 8 सितंबर से 18 सितंबर 2025 के लिए निर्धारित है।
एसएससी MTS/GD पर भी अपडेट
- एसएससी मल्टी टास्किंग (नॉन टेक्निकल) स्टाफ और हवलदार (CBIC & CBN) भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन 20 सितंबर से 24 सितंबर तक किया जाएगा. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 26 जून से 24 जुलाई तक होगा।
- एससएससी कांस्टेबल जीडी भर्ती 2026 का भर्ती नोटिफिकेशन अक्टूबर में जारी होगा। परीक्षा जनवरी-फरवरी 2026 में आयोजित होगी। इसके जरिए सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPF) NIA और SSF में कांस्टेबल जीडी और असम राइफल्स में राइफलमैन के पदों पर भर्तियां होंगी।