Hindi News

ये हैं भारत के टॉप 10 महिला इंजीनियरिंग कॉलेज, B.Tech के लिए बेस्ट, 12वीं बाद ले सकते हैं एडमिशन, देखें लिस्ट 

Published:
भारत में कई महिला इंजीनियरिंग कॉलेज हैं। लेकिन कौन-सा बीटेक के लिए बेहतर विकल्प साबित होगा यह समझना थोड़ा मुश्किल है। आइए जानें देश के टॉप 10 वीमेंस इंजीनियरिंग कॉलेज कौन से हैं?
ये हैं भारत के टॉप 10 महिला इंजीनियरिंग कॉलेज, B.Tech के लिए बेस्ट, 12वीं बाद ले सकते हैं एडमिशन, देखें लिस्ट 

AI Generated Image

इंजीनियरिंग के फील्ड में महिलाएं बढ़-चढ़ का शामिल हो रही हैं। देशभर में कई सरकारी और प्राइवेट इंजीनियरिंग और टेक्निकल कॉलेज हैं। लेकिन वीमेंस कॉलेज की संख्या आज भी सीमित है। भारत में ऐसे कुछ संस्थान हैं, जो सिर्फ महिलाओं का एडमिशन लेते हैं। मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सीविल, सीएस समेत कई बीटेक और एमटेक ऑफर ऑफर करते हैं।

हम आपको टॉप 10 महिला इंजीनियरिंग कॉलेज के बारे में बताने जा रहे हैं। इस लिस्ट में कुछ कॉलेज तो बिना जेईई मेंस स्कोर के दाखिला लेते हैं। वहीं कुछ सीयूईटी पीजी के लिए एमटेक कोर्स ऑफर करते हैं। 12वीं के बाद छात्राएं इनमें एडमिशन ले सकती हैं। बस कुछ शर्तों का पालन करना पड़ता है। पात्रता और अन्य जानकारी के लिए कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करने की सलाह दी जाती है।

ये हैं 3 बेस्ट वीमेंस इंजीनियरिंग कॉलेज (Women Engineering Colleges)

इंदिरा गांधी दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी फॉर वुमेन को भारत में महिलाओं के लिए बेस्ट इंजीनियरिंग कॉलेज माना जाता है। यह देश की राजधानी दिल्ली में स्थित है। यूजी के लिए जेईई मेंस कट-ऑफ के आधार पर दाखिला होता है। 28000 से अधिक रैंक नहीं होनी चाहिए। एनआईआरएफ रैंकिंग 2024  151-200 थी। दूसरे नंबर पर वनस्थली विद्यापीठ है। यह देश के  पुराने कॉलेजों की गिनती में शामिल है। संस्थान की स्थापना 1935 में हुई थी। यह राजस्थान में स्थित है। करीब 10 कोर्स ऑफर करता है। तीसरे नंबर पर श्री विष्णु इंजीनियरिंग कॉलेज फॉर वुमन है, जो आंध्र प्रदेश में स्थित है। इसकी इसलिए रैंकिंग पिछले साल 201-250 थी।

टॉप-10 इंजीनियरिंग कॉलेजों की लिस्ट

  • इंदिरा गांधी दिल्ली महिला तकनीकी विश्वविद्यालय
  • बनस्थली विद्यापीठ, राजस्थान
  • श्री विष्णु इंजीनियरिंग कॉलेज फॉर वुमेन, आंध्र प्रदेश
  • रविंद्र कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग फॉर वुमेन, कुरनूल आंध्र प्रदेश
  • महर्षी करवे स्त्री शिक्षण समस्त क्युमिंस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग फॉर वुमेनम, पुणे महाराष्ट्र
  • भोज रेड्डी इंजीनियरिंग कॉलेज फॉर वुमेन, हैदराबाद
  • जीएनआईटी हैदराबाद
  • भारथियार इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग फॉर वुमेन, सालेम राजस्थान
  • राजस्थान कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग फॉर वुमेन
  • गवर्नमेंट महिला इंजीनियरिंग कॉलेज, अजमेर

 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews