यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 11 जून बुधवार को घोषित कर दिया है। जिसे उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्म में उपलब्ध हुए हैं। जिसमें मुख्य परीक्षा के लिए चयनित उम्मीदवारों का रोल नंबर दिया गया है। कुल 14,161 उम्मीदवार सेलेक्ट हुए हैं। बता दें कि 25 मई को दो सेशन में देश भर के विभिन्न शहरों में आयोजित की गई थी।
चार उम्मीदवारों के परिणाम पर UPSC ने रोक लगाई है। यह कदम रिजल्ट पर चल रहे हैं मामलों के कारण उठाया गया है। कट ऑफ, अंक कट और अंतिम उत्तर कुंजी जल्द ही पर उपलब्ध होगी अपडेट के लिए उम्मीदवारों को नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।
इस साल यूपीएससी में सीएसई परीक्षा के तहत कुल 979 पदों पर भर्ती निकाली है। हालांकि यह वैकेंसी संभावित है। भविष्य में इसमें उतार-चढ़ाव भी देखने को मिल सकता है। उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा।
ऐसे चेक करें रिजल्ट (UPSC CSE 2025 Result)
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएँ। होमपेज पर यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें। स्क्रीन पर पीडीएफ़ पेज खुलेगा। लिस्ट में अपना रोक नंबर चेक करें। यदि इसमें आपका रोल नंबर दिखें तो समझ जाएं आप मेंस एग्जाम में बैठ कर सकते हैं। भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार रिजल्ट का प्रिन्ट आउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।
यूपीएससी मुख्य परीक्षा पर क्या है अपडेट?
प्रारंभिक परीक्षा में चयनित उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में शामिल हो पाएंगे, जिसकी शुरुआत 22 अगस्त से होने वाली है। इससे पहले डीएएफ जमा करना होगा। यूपीएससी मुख्य परीक्षा के लिए डिटेल एप्लीकेशन फॉर्म 16 जून को जारी किया जाएगा। इसमें उम्मीदवारों को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करनी होगी। इसे जमा करने की अंतिम तारीख 25 जून 2025 निर्धारित की गई है। 200 रुपये शुल्क का भुगतान कैंडिडेट्स को करना होगा। हालांकि महिला/पीडबल्यूडी/ एससी/ एसटी उम्मीदवारों को फीस भुगतान से छूट प्रदान की गई है।
CSP-2025-WR-RollList-Engl-110625




