Hindi News

12 फरवरी से पश्चिम बंगाल 12वीं बोर्ड परीक्षा शुरू, WBCHSE ने जारी की गाइडलाइंस, छात्र जरूर जान लें

Published:
पश्चिम बंगाल 12वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर जरूरी गाइडलाइंस जारी की गई है। जिसका पालन अनिवार्य होगा। नियमों का पालन न करने पर एनरोलमेंट भी रद्द हो सकता है। आइए जानें क्या करें और क्या नहीं?
12 फरवरी से पश्चिम बंगाल 12वीं बोर्ड परीक्षा शुरू, WBCHSE ने जारी की गाइडलाइंस, छात्र जरूर जान लें

पश्चिम बंगाल हायर सेकेंडरी (बारहवीं) परीक्षा 12 फरवरी गुरुवार से शुरू होने वाली है। वहीं इसका समापन 27 फरवरी 2026 को होगा। इससे पहले वेस्ट बंगाल काउंसिल ऑफ़ हायर एजुकेशन (WBCHSE) उच्च माध्यमिक परीक्षा 2026 से संबंधित जरूरी गाइडलाइंस जारी की है, जिसका पालन अनिवार्य होगा। इन दिशानिर्देशों की जानकारी छात्रों को होनी चाहिए। ताकि भविष्य में किसी प्रकार की गलती से बचा जा सके।

हायर सेकेंडरी सेमेस्टर 4 परीक्षा सुबह 10:00 बजे से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक चलेगी। हालांकि केवल वोकेशनल विषयों की परीक्षा सुबह 10:00 से लेकर 11:15 तक आयोजित की जाएगी। पुराने सिस्टम के तहत परीक्षा का आयोजन सुबह 10:00 बजे से लेकर दोपहर 1:15 बजे तक होगा। केवल हेल्थ एंड फिजिकल एजुकेशन, विजुअल आर्ट ओं म्यूजिक के लिए परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी। सप्लीमेंट्री परीक्षा सेमेस्टर 3 का आयोजन दोपहर 1:00 बजे से लेकर 2:15 बजे तक किया जाएगा। वोकेशनल विषयों का समय दोपहर 1:00 बजे से लेकर 1:45 तक बजे तक होगा।

यहाँ देखें शेड्यूल 

समय और जरूरी दस्तावेज 

छात्रों को सही समय पर परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करने की सलाह दी है। 30 मिनट पहले ही एंट्री बंद कर दी जाएगी। एडमिट कार्ड के बिना किसी छात्र को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। इसलिए इसकी हार्डकॉपी अपने पास रखें। इसके अलावा स्कूल द्वारा जारी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, वैलिड स्कूल आईडी कार्ड या सरकार द्वारा जारी फोटो आईडी कार्ड सत्यापन के लिए अपने पास जरूर रख लें।

इन बातों का भी रखें ख्याल 

  • परीक्षार्थियों को एगाम हॉल में किसी भी तरह का प्रिंटेड या लिखा हुआ टेक्स्ट, कागज का टुकड़ा, कैलकुलेटर, पेनड्राइव, राइटिंग पैड, लॉग टेबल, इलेक्ट्रॉनिक स्कैनर, मोबाइल फोन ब्लूटूथ, इयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर, स्मार्टवॉच, कैमरा, गॉगल्स, हैंडबैग और अन्य कोई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस/गैजेट लाने की अनुमति नहीं होगी।
  • परीक्षार्थी अपने इस्तेमाल के लिए केवल एनालॉग वॉच ला सकते हैं।
  • पुराने सिस्टम के तहत हायर सेकेंडरी परीक्षा हॉल में कैलकुलेटर लाकर इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • अगर कोई भी एग्जामिनेशन हॉल में परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन या इलेक्ट्रॉनिक गैजेट के साथ पाया जाता है या स्टाफ के साथ मारपीट करता है, तो उसकी परीक्षा/एनरोलमेंट रद्द कर दिया जाएगा। अन्य विषयों की परीक्षा में भी बैठने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा एडमिट कार्ड भी जब्त किया जा सकता है।
  • परीक्षार्थियों को वेन्यू में किसी तरह के नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों से दूर रहने की सलाह भी बोर्ड द्वारा दी गई है। अगर किसी किसी छात्र के बारे में ऐसी रिपोर्ट मिलती है, तो उनका एनरोलमेंट रद्द हो सकता है। जिस संस्थान के स्टूडेंट और एग्जामिनर ऐसे मामलों में शामिल होंगे, उन्हें वेन्यू की प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाने के लिए पेनल्टी देनी पड़ सकती है।
यहाँ देखें गाइडलाइंस
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews