Hindi News

जॉब सर्च करने का क्या है सही तरीका? यहां जानें कैसे मिलेगी अब आपकी ड्रीम जॉब

Written by:Rishabh Namdev
Published:
क्या आप भी एक अच्छी जॉब की तलाश कर रहे हैं? क्या आपको जॉब मिलने में परेशानी आ रही है? यदि आप सही जॉब की तलाश नहीं कर पा रहे हैं, तो हम आपको कुछ ऐसे प्लेटफॉर्म बता रहे हैं जो आपको सही जॉब तक पहुंचा सकते हैं। इसके साथ ही हम आपको अप्लाई करने का सही तरीका भी बताने जा रहे हैं।
जॉब सर्च करने का क्या है सही तरीका? यहां जानें कैसे मिलेगी अब आपकी ड्रीम जॉब

आज के समय में नौकरी ढूंढना बड़ा ही मुश्किल होता जा रहा है। हालांकि यह सभी की सोच नहीं है। कुछ क्रिएटिव और स्किल्स से भरपूर युवा सही तरीका जानकर एक अच्छी नौकरी आसानी से ढूंढ लेते हैं। यह बात सच है कि आज के समय में नौकरी में कॉम्पिटिशन बेहद बढ़ गया है। लेकिन सही तरीके से अगर आप अप्लाई करते हैं तो आपको एक बेहतर जॉब मिल सकती है। मगर आपको इसके लिए अपने आप को औरों से अलग रखना होगा। यानी कुछ ऐसा करना होगा जो एक कंपनी अपने कर्मचारी में ढूंढ़ती है।

आज के समय में आपको अपने आप को अपडेट रखना होगा। बदलते दौर के साथ अपने आप को ढालकर अपने आप को बदलना होगा। यदि आप एक अच्छी जॉब की तलाश में हैं तो सही तरीका अपनाकर अप्लाई करें ताकि आपको नौकरी मिल सके।

कैसे ढूंढे सही जॉब?

हालांकि सबसे बड़ा सवाल मन में यह आता है कि एक सही जॉब सर्च कैसे की जाती है। तो हम आपको बता दें कि इसके लिए आप कई प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर सकते हैं। एक सही जॉब ढूंढने के लिए आप नौकरी डॉट कॉम, गूगल जॉब्स, लिंक्डइन, इन्डीड जैसे चर्चित जॉब पोर्टल्स का इस्तेमाल करें। दरअसल कई बड़ी कंपनियां इन प्लेटफार्मों पर नौकरियां पोस्ट करती है। ऐसे में यदि आप भी एक अच्छी जॉब की तलाश में हैं तो आप इन पोर्टल्स पर अपना अकाउंट बना सकते हैं और इन जॉब्स तक आसानी से पहुंच सकते हैं।

रिज़्यूमे अपडेट होना जरूरी

वहीं सही जॉब का चयन करने के बाद अब बात आती है कि सही तरीके से अप्लाई कैसे किया जाए? दरअसल इसके लिए आपको अपनी प्रोफाइल को मजबूत बनाना होगा। सही जॉब के लिए आपकी प्रोफाइल का अपडेट होना बहुत जरूरी है। वहीं अपने रिज़्यूमे में और लिंक्डइन प्रोफाइल में भी अपनी स्किल्स, एक्स्पीरियंस और एजुकेशन को जरूर दर्शाएं। सही रिज़्यूमे के साथ अप्लाई करें। जिस कंपनी में आप अप्लाई कर रहे हैं कोशिश करें वहां के मौजूद कर्मचारियों से बात हो सके। यदि ऐसा संभव है तो उनकी मदद अवश्य लें।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews