Hindi News

छतरपुर: लुटेरी दुल्हन और उसके एक साथी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, लाखों के गहने लेकर थी फरार

Published:
Last Updated:
पुलिस लुटेरी दुल्हन गैंग के दो सदस्यों को पकड़ने में सफल हुई। कुछ दिन पहले दुल्हन लाखों की संपत्ति लेकर फरार हो गई थी। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
छतरपुर: लुटेरी दुल्हन और उसके एक साथी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, लाखों के गहने लेकर थी फरार

Chhatarpur News: छतरपुर जिले के नौगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कुलवारा में आठ दिन पहले लुटेरी दुल्हन गैंग ने रावत परिवार को शिकार बनाया था। दूल्हे को नशीला दूध पिलाकर दुल्हन लाखों की संपत्ति लेकर भाग गई थी।  इस मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दुल्हन के साथ-साथ उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

टीआई सतीश सिंह के बताया कि लड़की का वास्तविक नाम बिट्टू है। वह तिराहा, जिला-महोबा उत्तरप्रदेश निवासी है। वहीं उसके साथी का नाम  प्रताप सिंह पुत्र रमेश सिंह, निवासी राठ, जिला हमीरपुर उत्तरप्रदेश है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। लड़की के कब्जे से घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि लूट की संपत्ति उनके अन्य सा​थियों के पास है, जिनकी तलाश अभी जारी है।

क्या है मामला? (Looteri Dulhan Case)

कुलवारा गांव के निवासी राजदीप रावत का विवाह नैगुवां निवासी सुकन पाठक के माध्यम से चरखारी उत्तरप्रदेश की खुशी तिवारी (परिवर्तित नाम) के साथ तय हुआ था। 13 दिसंबर को कुलवारा के मंदिर से विवाह संपन्न हुआ था। सुहागरात पर दुल्हन राजदीप को दूध के साथ नशीला पदार्थ पिलाकर लगभग 12 लाख की संपत्ति लूटकर फरार हो गई थी। इस संपत्ति में सोने-चांदी के गहने के अलाव दूल्हे का मोबाइल फोन भी शामिल था। दूल्हे के पिता अशोक रावत ने बताया ​था कि सुकन पाठक पुत्र जुगराज पाठक ने उनके बेटे का विवाह तय कराया था। दूल्हन चरखारी में अपने परिवार के साथ किराए के घर में रहती है, ऐसी जानकारी उन्हें दी गई थी। घटना के बाद अशोक रावत ने नौगांव थाना में ​शिकायत की थी, जिसके बाद से पुलिस लगतार लुटेरी दुल्हन की तलाश कर रही थी।

शिकायत मिलते ही एक्शन में आई पुलिस (MP News)

नौगांव थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि मामले की ​शिकायत मिलने के बाद उन्होंने प्रकरण को गंभीरता से लिया। जांच के लिए एक टीम का गठन किया गया। बारीकी से भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्य एकत्रित किए गए। इन्हीं साक्ष्यों के आधार पर आरोपी लड़की सहित उसके सा​थियों की तलाश की जा रही थी। लड़की सहित उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी की तलाश सभी जारी है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !