छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा (राप्रसे) के 7 अफसरों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में प्रमोट किया गया है। यह नियुक्ति वर्ष 2024 की चयन सूची (Select List 2024) के तहत की गई है। केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने मंगलवार (17 फरवरी 2026) को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।
अधिसूचना के अनुसार, भारतीय प्रशासनिक सेवा (भर्ती) नियम, 1954 तथा भारतीय प्रशासनिक सेवा (नियुक्ति द्वारा पदोन्नति) विनियम, 1955 के प्रावधानों के अंतर्गत राष्ट्रपति द्वारा इन अधिकारियों की नियुक्ति स्वीकृत की गई है। चयनित अधिकारियों को 1 जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2024 के बीच उत्पन्न रिक्तियों के विरुद्ध पदोन्नति के माध्यम से IAS कैडर में शामिल किया गया है। सभी अधिकारियों को प्रोबेशन पर नियुक्त करते हुए छत्तीसगढ़ कैडर आवंटित किया गया है।
इन अधिकारियों को मिला प्रमोशन
- चयन सूची 2024 में जिन अधिकारियों को IAS अवार्ड मिला है।उनमें तीरथराज अग्रवाल, लीना कोसम, सौमिल रंजन चौबे, बीरेंद्र बहादुर पंचभाई, सुमित अग्रवाल, संदीप कुमार अग्रवाल, आशीष कुमार टिकारिहा के नाम शामिल हैं।
- इनमे सबसे खास बात ये है कि पहली बार किसी तहसीलदार (वीरेंद्र बहादुर पंचभाई ) को IAS कैडर में पदोन्नति मिली है। वीरेंद्र बहादुर पंचभाई 1993 में मध्य प्रदेश ( मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ एक थे) के समय पीएससी से नायब तहसीलदार के पद पर चयनित ) हुए थे, विभागीय पदोन्नति में पंचभाई 2010 में राज्य प्रशासनिक सेवा में आए और अब आईएएस में प्रमोट किए गए हैं।
Promotion Order







