सक्ति: छत्तीसगढ़ के सक्ति जिले से बड़ी खबर सामने आई है जहां वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार दोपहर को बड़ा हादसा होने से हड़कंप मच गया। प्लांट के भीतर बॉयलर पाइप फटने से जोरदार विस्फोट हुआ। इस हादसे में 4 मजदूरों की मौत और करीब 40 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए है। इसकी पुष्टि जिला पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने की है। यह पूरी घाटना डभरा थाना क्षेत्र की है।
बता दें कि विस्फोट इतनी जोर से हुआ कि उनकी आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। इस हादसे में घायलों को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। घायल मजदूरों को बचाने के लिए राहत कार्य तेजी से चलाया गया।
कब हुआ यह हादसा?
जानकारी अनुसार, यह हादसा दोपहर करीब 2 बजे के आसपास हुआ। जब यह हादस हुआ तक मजदूर प्लांट के अंदर मौजूद थे। जैसे ही जोरदार विस्फोट हुआ प्लांट में अफरातफरी मच गई और मजदूर इधर-उधर भागने लगे। कुछ लोग बुरी तरह झुलस गए और 4 ने मौके पर दम तोड़ दिया। इसके बाद मौके पर दमकल की गाड़ियां और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। जिसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।
हादसे पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने जताया दुख
सक्ति में हुए हादसे पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुख जताया और मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट की खबर बहुत दिल दहला देने वाली है। मिली जानकारी के मुताबिक, इस भयानक हादसे में अब तक 4 मज़दूरों की अचानक मौत हो गई है, और रिपोर्ट्स के मुताबिक दर्जनों मज़दूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। भगवान दिवंगत आत्माओं को शांति दे और दुखी परिवारों को हिम्मत दे।
इतना ही नहीं उन्होंने राज्य सरकार और प्रशासन से अनुरोध किया कि पीड़ितों के लिए सही मुआवज़े और सभी घायलों के सही इलाज का भी इंतज़ाम करें। उन्होंने भगवान से घायलों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना भी की।
सक्ती स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुई बॉयलर ब्लास्ट की सूचना अत्यंत पीड़ादायक है.
प्राप्त जानकारी अनुसार इस भीषण हादसे में अब तक 4 मजदूरों की अकस्मात मौत तथा दर्जनों मजदूरों के बुरी तरह घायल होने की खबर है.
ईश्वर दिवंगत जनों को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करें.…
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) April 14, 2026





