बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने आईटीआई इंस्ट्रक्टर पदों पर भर्ती (BTSC Recruitment 2026) की घोषणा की है। संबंधित नोटिस भी जारी हो चुका है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू होने वाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://btsc.bihar.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन 15 मयों 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं। इससे पहले सभी उम्मीदवारों को अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है। जिसमें वैकेंसी से लेकर चयन प्रक्रिया तक की डिटेल जानकारी उपलब्ध होगी। जल्द ही डिटेल नोटिफिकेशन जारी होगा।
रिक्त पदों की संख्या 474 है। वैकेंसी को अलग-अलग क्षेत्र ट्रेड में विभाजित किया गया है। सर्वेयर ट्रेड के लिए 84, ड्राफ्ट्समैन के लिए 82, ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग/ मैकेनिक के लिए इन्स्ट्रक्टर के चार पद खाली हैं। लेटर टेक्नोलॉजी ट्रेड में 4, वेल्डर के लिए 84, मैकेनिक ट्रैक्टर के लिए एक, एग्रीकल्चर एंड मशीनरी में एक, फिटर ट्रेड में चार, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक/मैकेनिक रेडियो एंड टीवी के लिए टीवी ट्रेड में 130 पद इंस्ट्रक्टर के लिए खाली हैं। फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।
कौन कर सकता है आवेदन?
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास सीएनसीवीटी या एससीवीटी बोर्ड द्वारा जारी संबंधित क्षेत्र में आईटीआई पास होना अनिवार्य है। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष है। सरकारी नियमों के तहत आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी। पात्रता से संबंधित अधिसूचना में उपलब्ध होगी।
चयन प्रक्रिया और वेतन
- उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा।
- नियुक्ति के बाद पे लेवल 6 के तहत पे स्केल 9,300 रुपये से लेकर 34,800 रुपये प्रतिमाह होगा। वहीं ग्रेड पे 4200 रुपये होगा।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर Menu सेक्शन में “Recruitment” ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद स्क्रीन पर आईटीआई इंस्ट्रक्टर विज्ञापन संख्या 14/2026 से लेकर 23/2026 नजर आएगा। इसे अच्छे से चेक करें।
- फिर “Apply Online” के लिंक पर क्लिक करें। स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा।
- रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें। दस्तावेज, फोटोग्राफ और जरूरी हस्ताक्षर को अपलोड करें।
- शुल्क भुगतान करें। फिर आवेदन पत्र को जमा करें।






