देशभर में प्रशासनिक फेरबदल (IAS Transfer) का सिलसिला जारी है। सोमवार को ही कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने आईएएस समेत 48 प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के प्रभाव किया है। कई विभागों के संयुक्त सचिव बदले गए थे। अब AGMUT कैडर के आईएएस अधिकारों के स्थानांतरण किया गया है। जिसे सक्षम अधिकारी ने मंजूरी दे दी है। 14 अप्रैल को गृह मंत्रालय ने तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश जारी कर दिया है।
दिल्ली के कार्यरत तीन आईएएस अफसरों को जम्मू-कश्मीर में नियुक्ति मिली है। दो आईएएस अफसरों पुडुचेरी भेजा गया है। मिजोरम और चंडीगढ़ में एक-एक आईएएस अफसर को पदस्थ किया गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। सभी अधिकारियों को ट्रांसफर आर्डर जारी होने की तारीख से 15 दिन के अंदर ही वर्तमान कार्यभार से मुक्त किया जा सकता है।
इन आईएएस अफसरों को जम्मू एवं कश्मीर में नियुक्त किया गया
- विवेक अग्रवाल
- आशा चौधरी मल्होत्रा
- विकास अहलावत
बाकी आईएएस अफसरों को क्या जिम्मेदारी मिली?
दिल्ली के दो आईएएस अफसरों को पुडुचेरी में पदस्थ किया गया है। इनके नाम राजीव शुक्ला और अनूप ठाकुर हैं। मिजोरम में आईएएस अधिकारी सौम्याकेतु मिश्रा को नियुक्त किया गया है। वहीं डी. कार्तिकेयन को चंडीगढ़ भेजा गया है।

चंडीगढ़ में हुआ कई DANICS, HCS और PCS अफसरों का तबादला
केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में चार डीएएनआईसीएस, तीन एचसीएस और 6 पीसीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। डीएएनआईसीएस अधिकारी खुशप्रीत कौर को असिस्टेंट एस्टेट ऑफिसर-II, सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (सेंट्रल), भूमि अधिग्रहण अधिकारी और एडमिनिस्ट्रेटर मार्केट कमेटी पद पर नियुक्त किया गया है।
राजीव तेवारी, डीसी, (एफ एंड ए) को पब्लिक रिलेशन निदेशक पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा चंडीगढ़ राइट टू सर्विस कमिशन के सदस्य सचिव, एग्रीकल्चर सेंसर ऑफिसर, नोडल ऑफिसर स्टेट एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड, असिस्टेंट सेक्रेटरी स्टेट एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड, अस्सिटेंट सेक्रेटरी एग्रीकल्चर और हॉस्पिटैलिटी के डायरेक्टर पद की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है
। एचसीएस अधिकारी इंदर जीत को ज्वाइंट कमिश्नर, नगर निगम और एडिशनल चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड पद पर नियुक्त किया गया है। अधिकारियों की तबादला सूची नीचे दी गई है:-
Transfer- Posting Order





