Hindi News

छत्तीसगढ़ में 59 निजी अस्पतालों पर बड़ा एक्शन, 33 आयुष्मान योजना से निलंबित, 26 का रोका भुगतान, जानें क्यों हुई ये कार्रवाई

Written by:Gaurav Sharma
Published:
छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के 59 निजी अस्पतालों के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। अनियमितताओं और जरूरी दिशानिर्देशों का पालन न करने पर 33 अस्पतालों को आयुष्मान योजना से निलंबित किया गया है, जबकि 26 अन्य के प्री-ऑथराइजेशन और भुगतान पर रोक लगा दी गई है। यह कार्रवाई राजधानी रायपुर समेत विभिन्न जिलों के अस्पतालों पर हुई है।
छत्तीसगढ़ में 59 निजी अस्पतालों पर बड़ा एक्शन, 33 आयुष्मान योजना से निलंबित, 26 का रोका भुगतान, जानें क्यों हुई ये कार्रवाई

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने अनियमितता बरतने और जरूरी गाइडलाइन का पालन न करने पर 59 निजी अस्पतालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इनमें से 33 अस्पतालों को निलंबित कर दिया गया है, जबकि 26 का प्री-ऑथराइजेशन और भुगतान रोका गया है। यह कार्रवाई राजधानी रायपुर समेत राज्य के विभिन्न जिलों के अस्पतालों पर हुई है।

ये सभी अस्पताल आयुष्मान योजना के तहत पंजीकृत थे। नियमानुसार, उन्हें एचईएम 2.0 पोर्टल पर अपनी जानकारी अपडेट कर जरूरी दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य था। इसके लिए पिछले साल 31 दिसंबर की अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी। विभाग की तरफ से कई बार याद दिलाने के बाद भी इन अस्पतालों ने इस निर्देश पर कोई ध्यान नहीं दिया। यही नहीं, स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूछी गई जानकारियों का जवाब भी नहीं दिया गया।

सीएमएचओ कार्यालय की अनुशंसा और समीक्षा के आधार पर स्वास्थ्य विभाग ने यह सख्त कार्रवाई की है। कार्रवाई को तीन मुख्य वर्गों में बांटा गया है, जिसके तहत अलग-अलग प्रकार के अस्पतालों पर अलग-अलग दंड लगाया गया है।

कुल 21 अस्पतालों ने एक बार भी आयुष्मान योजना के तहत आवेदन प्रस्तुत नहीं किया था। ऐसे सभी अस्पतालों को अगले आदेश तक निलंबित कर दिया गया है। वहीं, 12 अस्पताल ऐसे थे जिन्होंने एचईएम 2.0 पोर्टल पर जरूरी जानकारी अपडेट नहीं की और विभाग के सवालों का जवाब भी नहीं दिया। इन अस्पतालों को योजना से सस्पेंड कर दिया गया है। इसके अलावा, 26 अस्पतालों के आवेदन अपूर्ण पाए गए। इन अस्पतालों ने फिर से आवेदन प्रस्तुत नहीं किया, जिसके चलते उनका प्री-ऑथराइजेशन और भुगतान रोक दिया गया है।

निलंबित किए गए अस्पताल

  • न्यू आयुष्मान हॉस्पिटल, बेमेतरा
  • एपी सर्जिकल सेंटर, दुर्ग
  • आईएमआई हॉस्पिटल, दुर्ग
  • एयूएम हॉस्पिटल, दुर्ग
  • सांई कृपा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, दुर्ग
  • गंगोत्री हॉस्पिटल, दुर्ग
  • सोमेश्वर हॉस्पिटल, गरियाबंद
  • सेवा भवन हॉस्पिटल, महासमुंद
  • जौहरी अस्पताल, रायपुर
  • महादेव हॉस्पिटल, रायपुर
  • न्यू रायपुरा अस्पताल, रायपुर
  • शिवम हॉस्पिटल, रायपुर
  • सौभाग्य हॉस्पिटल, रायपुर
  • जैन हॉस्पिटल, रायपुर
  • लक्ष्मी अस्पताल एवं प्रसूति गृह, रायपुर
  • सिद्धि विनायक हॉस्पिटल, रायपुर
  • वरदान अस्पताल, रायपुर
  • वासुदेव मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, रायपुर
  • श्रीराम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, रायपुर
  • मां शारदा नर्सिंग होम, रायपुर
  • ओम नेत्र केंद्र एंड लेजर विजन, रायपुर

जानकारी अपडेट न करने और क्वेरी का जवाब न देने पर निलंबित

  • पिनाकी शोभा अस्पताल एवं प्रसूति देखभाल, जीपीएम
  • एमडी मोदी मेमोरियल हॉस्पिटल, जांजगीर-चंपा
  • नेताम अस्पताल एवं इंफर्टिलिटी सेंटर, कोंडागाँव
  • श्री उत्तम सांई केयर हॉस्पिटल, महासमुंद
  • श्री दानी केयर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, रायपुर
  • श्री कृष्णा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, रायपुर
  • श्री महावीर हॉस्पिटल, रायपुर
  • श्री साई राम हॉस्पिटल, रायपुर
  • कालड़ा नर्सिंग होम, रायपुर
  • कान्हा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, रायपुर
  • प्रज्ञा हॉस्पिटल, रायपुर
  • लाइफ केयर हॉस्पिटल, रायपुर

भुगतान एवं प्री-ऑथराइजेशन रोका गया

  • शकुंतला अस्पताल, बालोद
  • सुविधा हॉस्पिटल, दुर्ग
  • रूपजीवन हॉस्पिटल, कवर्धा
  • श्री राधे कृष्णा केयर हॉस्पिटल, महासमुंद
  • पांडे नर्सिंग होम, रायपुर
  • दृष्टि नेत्रालय, रायपुर
  • वैदेही अस्पताल, रायपुर
  • अनंत अस्पताल, रायपुर
  • श्री साई केयर हॉस्पिटल, रायपुर
  • अनुष्का हॉस्पिटल, रायपुर
  • ममता हॉस्पिटल, रायपुर
  • लालमती मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल, रायपुर
  • कर्मा हॉस्पिटल, रायपुर
  • श्री राम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, रायपुर
  • रायपुर अस्पताल एंड रिसर्च सेंटर, रायपुर
  • श्री मां शारदा आरोग्यधाम अस्पताल, रायपुर
  • रूपजीवन अस्पताल, रायपुर
  • श्री दानी केयर हॉस्पिटल, रायपुर
  • जीवन अनमोल अस्पताल, रायपुर
  • सद्भावना हॉस्पिटल, रायपुर
  • एकता चिल्ड्रन अस्पताल, रायपुर
  • चंद्राणी सरदारीलाल आई एवं ईएनटी अस्पताल, रायपुर
  • रावतपुरा सरकार हॉस्पिटल, रायपुर
  • आस्था मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, रायपुर
  • छत्तीसगढ़ नेत्र अस्पताल, रायपुर
  • शाश्वत हॉस्पिटल, रायपुर

स्वास्थ्य विभाग का यह कदम आयुष्मान योजना की पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। विभाग का कहना है कि मरीजों को उचित और बाधा रहित इलाज मिल सके, इसके लिए सभी पंजीकृत अस्पतालों को नियमों का सख्ती से पालन करना होगा। भविष्य में भी ऐसी अनियमितताओं पर कड़ी नजर रखी जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma
Follow Us :GoogleNews