MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

Transfer News: 57 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादले, राजस्व विभाग ने जारी किए आदेश, यहां देखें पूरी लिस्ट

CG Transfer News: राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल, 57 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादले, सभी अधिकारियों को नई पदस्थापना तत्काल ग्रहण करने के आदेश, उमेश कुमार कुशवाहा को कोरिया से रायगढ़ भेजा
Transfer 2026

छत्तीसगढ़ के राजस्व विभाग ने प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने बुधवार देर रात को 57 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादले किए हैं। इस संबंध में 9 सितंबर को छत्तीसगढ़ राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अवर सचिव धनंजय नेताम ने आदेश जारी कर दिए हैं। इसमें रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, कोरबा, जशपुर, बालोद, धमतरी, रायगढ़ समेत कई जिलों में अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जारी सूची के मुताबिक, तहसीलदारों में उमेश कुमार कुशवाहा को कोरिया से रायगढ़, संतोष कुमार धुव को दंतेवाड़ा से महासमुंद, शिवम पांडेय को रायगढ़ से दंतेवाड़ा, कमलावती सिंह को सरगुजा से जांजगीर-चांपा, जयश्री राजन पाथे को जशपुर से बिलासपुर, पूनम रश्मि तिग्गा को बलरामपुर-रामानुजगंज से कोरबा, रूपेश कुमार मरकाम को बस्तर से कांकेर और चितेश कुमार देवांगन को गरियाबंद से राजनांदगांव भेजा गया है।

नायब तहसीलदारों में प्रियंका कुशवाहा को बेमेतरा से पटवारी प्रशिक्षण शाला रायपुर, उन्मेष पटेल को रायगढ़ से महासमुंद, प्रेरणा सिंह को महासमुंद से रायपुर तथा जयेंद्र सिंह को बलरामपुर-रामानुजगंज से रायपुर भेजा गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews