CG Weather: प्री मानसून का असर, कई जिलों में आंधी-बारिश के आसार, 3-4 दिन बाद दस्तक देगा मानसून!

imd weather

रायपुर, डेस्क रिपोर्ट।छत्तीसगढ के लिए राहत भरी खबर है। दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता बढ़ने से प्रदेश का मौसम बदलने लगा है और कई जगहों पर ठंडी हवा के साथ हल्की बारिश भी दर्ज की जा रही है संभावना जताई 14 या 15 जून को मानसून छत्तीसगढ़ में प्रवेश कर सकता है । छ्त्तीसगढ़ मौसम विभाग (CG Weather Department) के अनुसार, आज कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी के साथ बिजली गिरने की संभावना है।

यह भी पढे..CG Weather: मौसम में बदलाव, बूंदाबादी के आसार, गिर सकती है बिजली, जानें मानसून पर अपडेट्स

सीजी मौसम विभाग (CG Weather Forecast) के अनुसार, प्रदेश में पश्चिम से ठंडी और नमी युक्त हवा के चलते लगातार तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है।इसके असर से आज रविवार 12 जून को कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बूंदाबांदी पड़ने की संभावना है। वही एक-दो स्थानों पर वज्रपात होने तथा अंधड़ चलने की संभावना है। अब 15 जून तक प्रदेशभर में मानसून की दस्तक से अच्छी बारिश होने की संभावना है।

सीजी मौसम विभाग (CG Weather alert) के अनुसार, अगले दो दिनों के भीतर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ ही बिजली भी गिर सकती है। रविवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती हैं। वही कुछ क्षेत्रों में अंधड़ चल सकता है और बिजली गिरने की आशंका है। अगले तीन दिनों तक मौसम इसी तरह रहेगा और फिर 15-18 जून जिले में गरज चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़े.. MP Weather: प्री मानसून एक्टिविटी फिर शुरू, 7 संभागों में बारिश के आसार, बिजली गिरने का अलर्ट, जानें अपडेट

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग (MP Weather Update ) के अनुसार, प्रदेश की हवा में नमी का सबसे बड़ा स्रोत अरब सागर और बंगाल की खाड़ी है।  पिछले 24 घंटे में  रायपुर, मुंगेली, कबीरधाम, कवर्धा, धमतरी, जशपुर समेत विभिन्ना क्षेत्रों में बारिश हुई।सबसे अधिकतम तापमान एआरजी मुंगेली में 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वही रायपुर, दुर्ग व सरगुजा संभाग में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews