Hindi News

मध्यप्रदेश के 2 कांग्रेस विधायक गिरफ्तार, जमकर हंगामा, मौके पर भारी पुलिस बल

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
मध्यप्रदेश के 2 कांग्रेस विधायक गिरफ्तार, जमकर हंगामा, मौके पर भारी पुलिस बल

छिंदवाड़ा, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के छिंदवाड़ा जिले (Chhindwara District) से बड़ी खबर मिल रही है। कांग्रेस के दो विधायकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। खबर है कि प्रशासन द्वारा भू-माफिया पर कार्रवाई की जा रही थी, जिसका ये विधायक विरोध कर रहे थे, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।

यह भी पढ़े… किसान सम्मेलन – किसानों को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान

आज शुक्रवार (Friday) को छिंदवाड़ा जिले के परासिया में भू-माफियाओं के खिलाफ जिला प्रशासन (Administration) और नगर पालिका  द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई की जा रही है।इस दौरान सरकारी जमीन पर तैयार किया एक बहुमंजिला टावर को भी गिराया जाना था, जैसे ही इसकी खबर कांग्रेस विधायक सोहन वाल्मीकि  (Congress MLA Sohan Valmiki) और जामई विधायक सुनील उइके (Jamai MLA Sunil Uike) को लगी वे अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंच गए और विरोध करना शुरु कर दिया।

यह भी पढ़े… MP : 35 लाख किसानों के खाते में 1600 करोड़ ट्रांसफर, किसान आंदोलन पर तोड़ी PM मोदी ने चुप्पी

इस दौरान कांग्रेसियों ने जमकर हंगामा किया और शिवराज सरकार (Shivraj Government) के खिलाफ नारेबाजी करना शुरु कर दिया। विधायकों ने इसे बदले की राजनीति करार दिया और सड़क पर ही धरना प्रदर्शन शुरु कर दिया।इस दौरान पुलिस और कांग्रेसियों (Congress) के बीच जमकर विवाद हुआ। इसके बाद पुलिस ने दोनों विधायकों को समर्थकों के साथ गिरफ्तार कर लिया है। हंगामे के बाद मौके पर भारी पुलिस बल (Chhindwara Police) और प्रशासनिक अमला मौके तैनात है।वही आगे की कार्रवाई जारी है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews