छिंदवाड़ा : एसडीएम की कार्रवाई, अव्यवस्थाओं के चलते क्लीनिक किया सील

छिंदवाड़ा : एसडीएम की कार्रवाई, अव्यवस्थाओं के चलते क्लीनिक किया सील

छिंदवाड़ा, विनय जोशी। छिंदवाड़ा (Chhindwara) के परासिया (Parasia) में प्रशासन द्वारा क्लीनिक सील की कार्रवाई की गई। दरअसल मप्र (MP) में रिकवरी रेट में बढ़ोतरी होने के बाद अनलॉक (unlock) का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में परासिया में कोरोना संक्रमण (corona infection) के बाद अनलॉक का जायजा लेने प्रशानिक अमला निकला। जहां निरिक्षण के दौरान एक क्लीनिक में सील किया गया।

यह भी पढ़ें…प्रशासन की मेहरबानी से 5 साल से गुपचुप तरीके से चल रहा अनुबंध, दतिया की कंपनी के खिलाफ एडवोकेट ने की शिकायत

जानकारी के अनुसार आज नगर प्रशासन की टीम अनलॉक के दौरान गाइडलाइन क पालन कराने के लिए सडकों पर निकले थे। जहां अधिकारियों ने परासिया नगर के स्टेशन रोड स्थित गुप्ता क्लिनिक को बंद कर सील किया है। गौरतलब है कि जब डॉक्टर गुप्ता के क्लिनिक का निरक्षण किया तो वहाँ अव्यवस्था और कोरोना गाइड लाइन का पालन तो नहीं होना पाया गया। साथ ही वहां लगाई गई सीजी मशीन भी बिना अनुमति के उपयोग कि जा रही थी । जिसके बाद प्रशासन ने तत्काल क्लीनिक को बंद कर मशीन और समान की जब्ती बनाते हुए परमिशन लेने को कहा।

यह भी पढ़ें…12वीं परीक्षा रद्द होने के बाद क्या बोले स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार, पढ़े यहां

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews