सागर। मध्य प्रदेश सरकार के एक मंत्री को यह नहीं पता कि देश में किसे भारत रत्न मिल चुका है और किसे नहीं। हम बात कर रहे हैं प्रदेश के सामाजिक न्याय और कल्याण मंत्री हर्ष सिंह की जिन्होंने सागर में आयोजित एक सभा में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर को भारत रत्न देने की मांग कर डाली। मौका था संत रविदास जयंती के अवसर पर आयोजित बड़ी सभा का, जिसमें खुद मुख्यमंत्री कमलनाथ मौजूद थे। कमलनाथ के साथ मंच पर अन्य मंत्री भी मौजूद थे। मामला चूकि दलित वर्ग से जुड़ा हुआ था इसलिए मंत्री जी भावनाओं में बह गए और डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को भारत रत्न देने की मांग कर डाली। लेकिन मंत्री जी यह भूल गए कि बाबा साहब अंबेडकर को 31 मार्च 1990 को मरणोपरांत भारत रत्न दिया जा चुका है। अब मंत्री जी के इस अधूरे ज्ञान पर भाजपा चुटकी ले रही है। भाजपा के प्रवक्ता दुर्गेश केसवानी का कहना है कि सामान्य ज्ञान की कमी मध्य प्रदेश सरकार के अधिकांश मंत्रियों में हैं और यही कारण है कि प्रदेश धीरे-धीरे गर्त की ओर जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि ऐसी अधूरी जानकारी रखने वाले मंत्री जी को तत्काल मंत्री पद से हटाया जाए।
प्रदेश के मंत्री जी का अधूरा ज्ञान
Written by:Gaurav Sharma
Last Updated:
लेखक के बारे में
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →






