MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

दमोह के पटेरा में चोरी की बड़ी वारदात, ज्वेलर्स की दुकान से सोना-चांदी और नकदी लेकर फरार हुए चोर, घटना CCTV में कैद

दमोह के पटेरा में ज्वेलर्स की दुकान का ताला तोड़कर चोर 15 किलो चांदी, करीब 100-150 ग्राम सोना और नकदी लेकर फरार हो गए। पूरी वारदात CCTV में कैद हुई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
Damoh News

दमोह: मध्यप्रदेश के दमोह जिले में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। जिले के अलग-अलग इलाकों से आए दिन चोरी, हत्या और मारपीट जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं जिससे लोगों में चिंता का माहौल है। इस बीच, जिले की पटेरा तहसील में एक चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। जहां चोरों ने एक ज्वेलर्स की दुकान से सोने-चांदी के आभूषण एवं नकदी उड़ाकर ले गये।

बता दें कि पटेरा तहसील में हटा रोड पर लछन सेठ नाम की ज्वेलर्स की दुकान है। जहां पर रात को अचानक कुछ अज्ञात चोरों ने दुकान के शटर का ताला तोड़ा और अंदर घुसकर वारदात को अंजाम दिया। दुकान संचालक के अनुसार अज्ञात चोर 15 किलो चांदी, करीब 100 से 150 ग्राम सोना और नगदी और साथ मेंं 70 से 80 रुपये की नगदी लेकर फरार हो गये। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

पूरी घटना सीसीटीवी में कैद

सीसीटीवी में स्पष्ट नजर आ रहा है कि पहले एक चोरी दुकान के अंदर आता है और तिजोरी खोलने का प्रयास करता है। जब तिजोरी नहीं खुलती तो वह अपने दूसरे साथ को बुलाता है। इसके बाद दो और साथी दुकान के अंदर आ जाते हैं। इसके बाद सामने रखे एक आभूषण सोकेस को अलग करके तिजोरी को खिसकर दुकान के बाद ले जाते हैं। हालांकि हालांकि बाहर भी तिजोरी नहीं तोड़ पाने पर वे उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए। दुकानदार जितेंद्र साहू के मुताबिक, चोर दुकान के काउंटर से करीब 120 ग्राम सोना, 15 किलो चांदी और करीब 80 हजार रुपये नकद ले गए। सभी चोरो का चेहरा मास्क से ढका होता है।

जैसे ही दुकान संचालक सुबह उठा तो वह दुकान का नजारा देखकर चौंक गया। इसके बाद उन्होंने सीसीटीवी में पूरी घटना देखी। जिसके बाद दुकान संचालक ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने वारदात स्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

एक ही वार्ड में एक के बाद एक चोरी की घटना

हैरान कर देने वाली बात यह है कि पटेरा के वार्ड नंबर 01 में 17 सितंबर की रात चोरी की घटना हुई थी, जिसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। इसके बाद 19 सितंबर की रात को भी उसी मोहल्ले में चोरी हुई। लगातार हो रही चोरियों के बाद अब सवाल पुलिस प्रशासन पर उठ रहा है। गरवासियों में पुलिस व्यवस्था को लेकर नाराजगी भी दिखाई दे रही है। स्थानीय युवाओं ने थाना प्रभारी के नाम ज्ञापन देकर पटेरा नगर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी

घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह भदौरिया मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।

Dinesh Agrawal
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews
दमोह के पटेरा में चोरी की बड़ी वारदात, ज्वेलर्स की दुकान से सोना-चांदी और नकदी लेकर फरार हुए चोर, घटना CCTV में कैद - MP Breaking News