MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

दमोह: पथरिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 11 किलो से ज्यादा गांजा किया जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

दमोह के पथरिया में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 11 किलो 150 ग्राम गांजा बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत 1.22 लाख रुपये से अधिक बताई गई है।
Damoh News

दमोह: मध्यप्रदेश के दमोह जिले में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 11 किलो 150 ग्राम गांजा बरामद किया है। गांजे की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 22 हजार 650 रुपये बताई गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है एवं पूछताछ करने में जुटी है।

बता दें कि दमोह जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी बीच, पथरिया थाने की पुलिस की टीम को अपने मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध व्यक्ति प​थरिया रेलवे स्टेशन से बोतराई रोड की ओर जा रहे हैं और उनके पास अवैध गांजा है।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी महेंद्र कुमार जगेत के नेतृत्व में टीम ने सक्रियता दिखाते हुये तत्काल ही आरोपियों को दबोचने के लिये घेराबंदी की।  पुलिस की टीम ने बोतराई फाटक के समीप दोनों संदिग्धों को दबोचा एवं उनकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पुलिस को उनके पास से 11 किलो 150 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

आरोपियों की हुई पहचान

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भगत सिंह रजक पुत्र सरमन सिंह रजक, निवासी ग्राम कुसली, थाना बेलखेड़ा, जिला जबलपुर और नाजिम पुत्र फारूक खान, निवासी नाहल मसूली, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि वे गांजा कहां से लेकर आए थे और पथरिया में इसकी सप्लाई किसे की जानी थी। थाना प्रभारी के अनुसार, आरोपियों से पूछताछ के आधार पर गांजा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Dinesh Agrawal
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews
दमोह: पथरिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 11 किलो से ज्यादा गांजा किया जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार - MP Breaking News