MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

“यह अभिमान ना पालें कि..” दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार पर पूर्व सीएम उमा भारती का बड़ा बयान, जानें क्या कहा

दतिया उपचुनाव में भाजपा को मिली हार पर पूर्व सीएम उमा भारती की प्रतिक्रिया सामने आई है। उमा भारती ने लिखा कि इस परिणाम ने मुझे गहरा आघात पहुंचाया। अब हमें अपनी चुनावी रणनीति की गंभीरता से समीक्षा करनी होगी।
Uma Bharti

मध्यप्रदेश के दतिया में हुए विधानसभा उपचुनाव में एक ओर भारतीय जनता पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा। तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस को मिली जीत ने पार्टी के खोए आत्मविश्वास को लौटा दिया है। दतिया उपचुनाव में कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने भाजपा के आशुतोष तिवारी को हराया है। वहीं भाजपा को मिली हार के बाद पार्टी में आत्ममंथन का दौर जारी है। चुनाव के नतीजों की समीक्षा के लिए भाजपा ने दो सदस्यीय समिति का गठन किया है।

दतिया उपुचनाव के नतीजे आने के बाद बयानबाजी का दौर भी जारी है। इस बीच, राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उमा भारती ने अपने बयान में स्पष्ट किया है कि वे भाजपा की हार से काफी दुखी है।

पूर्व सीएम उमा भारती ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि मैं अपने समर्थकों से अनुरोध करूंगी कि वे यह अभिमान न पालें कि वोट केवल मेरी वजह से बढ़े। आखिरकार हम दतिया उपचुनाव हार गए और इस परिणाम ने मुझे गहरा आघात पहुंचाया।

अपनी चुनावी रणनीति की समीक्षा करनी होगी: उमा भारती

उन्होंने आगे कहा कि मैं दतिया उपचुनाव के प्रचार में व्यक्तिगत रूप से शामिल नहीं हो सकी थी, लेकिन समर्थन में मेरा एक संदेश घर-घर तक पहुंचाया गया, जिसका सकारात्मक प्रभाव भी देखने को मिला। इसके बावजूद हम चुनाव नहीं जीत सके। इसका अर्थ है कि कहीं न कहीं हम सभी से रणनीतिक स्तर पर चूक हुई और अब हमें अपनी चुनावी रणनीति की गंभीरता से समीक्षा करनी होगी।

घनश्याम सिंह ने आशुतोष तिवारी को 6029 वोटों से हराया

बता दें कि दतिया विधानसभा उपचुनाव के नतीजे 3 अगस्त 2026 को घोषित किए गए। कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने भाजपा के आशुतोष तिवारी को 6029 वोटों के बड़े अंतर से हराकर यह सीट अपने नाम कर ली है। यह जीत कांग्रेस के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है, खासकर ऐसे समय में जब आगामी चुनावों को लेकर राजनीतिक गलियारों में गहमागहमी तेज है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi
Follow Us :GoogleNews
"यह अभिमान ना पालें कि.." दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार पर पूर्व सीएम उमा भारती का बड़ा बयान, जानें क्या कहा - MP Breaking News