MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

CM मोहन यादव ने की पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात, ग्लोबल इन्वेस्टर्स सम्मिट 2027 के लिए आमंत्रित किया 

सीएम मोहन यादव ने पीएम मोदी से मुलाकात की और उन्हें ग्लोबल इन्वेस्टर्स सम्मिट 2027 का न्यौता दिया। मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा और  सेवा संकल्प अभियान पर भी चर्चा की। 
CM मोहन यादव ने की पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और  उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। सीएम यादव ने इस मौके पर मध्यप्रदेश में जारी विकास कार्यों, उपलब्धियों, निवेश, जनकल्याणकारी पहलों के साथ-साथ प्रदेश की प्रगति से संबंधित विभिन्न विषयों की जानकारी भी प्रधानमंत्री को दी।

इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वर्ष 2027 में मध्यप्रदेश में आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए भी पीएम मोदी आमंत्रित किया।  जिसका आयोजन भोपाल में जनवरी 2027 में होने वाला है। इसका उद्देश्य राज्य में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देना है। साथ ही निवेश आकर्षित करना और रोजगार के अवसर बढ़ाना है।

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा पर भी चर्चा

सीएम मोहन यादव ने  प्रदेश में निवेश के लिए तैयार किए जा रहे अनुकूल वातावरण, औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी पीएम मोदी के साथ साझा की। इसके अलावा प्रदेश में शुरू की गई ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ के संबंध में भी प्रधानमंत्री को अवगत कराया। बता दें कि इस योजना का शुभारंभ सीएम यादव और नितिन गडकरी द्वारा 25 सितंबर को किया गया था। पहले चरण में 351 बसों को हरी झंडी दिखाई गई है।

सेवा संकल्प अभियान से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी भी दी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस दौरान ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत प्रदेशभर में आयोजित की जा रही विभिन्न गतिविधियों और कार्यक्रमों की जानकारी भी पीएम मोदी को दी, जिसका संचालन 17 सितंबर से राज्य के अलग-अलग स्थानों पर हो रहा है। उन्होंने अभियान के माध्यम से जनभागीदारी, सेवा और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न आयोजनों पर चर्चा की। यह अभियान प्रदेश में 17 अक्टूबर तक चलाया जाएगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews
CM मोहन यादव ने की पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात, ग्लोबल इन्वेस्टर्स सम्मिट 2027 के लिए आमंत्रित किया