देवास/बागली| सोमेश उपाध्याय| देवास जिले के डबल चौकी कस्बे में एक कपड़ा दुकान में भीषण आग लग गई!प्राप्त जानकारी के अनुसार आग लगने से लाखों के माल का नुकसान हुआ है।यह दुकान प्रेमराज चंपालाल जैन की बताई जा रही है! फिलहाल शॉर्ट सर्किट को कारण माना जा रहा है। मौके पर करनावद से फायर फाइटर आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं।आग इतनी भयावह थी करीब 80 प्रतिशत माल जल चुका था।घटना की जानकारी लगते ही लोग एकत्रित हो गए।फिलहाल कोई बड़ी जनहानि की खबर नही है!फिलहाल देवास जिलें में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते रेड जॉन की श्रेणी में रखा गया है।परंतु विगत दिनों प्रसाशन ने जिले के ग्रामीण क्षेत्रो में ग्रीन जॉन की छूट प्रदान करि है।उसके बाद से ही दुकाने लगना आरम्भ हुआ है।लॉक डाउन पीरियड के दौरान घटित इस बड़ी दुर्घटना से लोग दशहत में है।
लॉकडाउन में जल कर खाक हुई कपड़े की दुकान, लाखो का माल जला
Written by:Gaurav Sharma
Published:
लेखक के बारे में
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →






