Hindi News

Dewas News : नतीजे आने से पहले ही लगे जीत के पोस्टर, आभार यात्रा का मार्ग भी तय

Written by:Amit Sengar
Published:
शहर में बीजेपी नेता शंभू अग्रवाल ने एक दिन पहले ही सांसद प्रत्याशी महेंद्र सिंह सोलंकी की जीत का बधाई पोस्टर लगा दिया। पोस्टर में सांसद सोलंकी के अलावा प्रधानमंत्री मोदी की ध्यान मुद्रा में भगवामय तस्वीर लगाई गई है।
Dewas News : नतीजे आने से पहले ही लगे जीत के पोस्टर, आभार यात्रा का मार्ग भी तय

Dewas News : लोकसभा चुनावों के परिणाम कल 4 जून को आने वाले है, परंतु बीजेपी समर्थकों का उत्साह एक दिन पहले से ही देखा जा रहा है। शहर में बीजेपी नेता शंभू अग्रवाल ने एक दिन पहले ही सांसद प्रत्याशी महेंद्र सिंह सोलंकी की जीत का बधाई पोस्टर लगा दिया। पोस्टर में सांसद सोलंकी के अलावा प्रधानमंत्री मोदी की ध्यान मुद्रा में भगवामय तस्वीर लगाई गई है। यही नहीं सांसद समर्थक राजेश यादव ने आभार यात्रा का पोस्टर भी शेयर किया है।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल ने दावा किया है कि देवास में भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह सोलंकी बड़े अंतर से चुनाव जीतेंगे, देश की जनता को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर अटूट विश्वास है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश की 29 सीट भाजपा के खाते में जाएगी।

dewas news

कांग्रेस बोली नतीजे तक रुकना चाहिए

कांग्रेस ने कहा की भाजपा को जनता पर नहीं ईवीएम पर विश्वास है,परिणाम तक रुकना चाहिए।
देवास से सोमेश उपाध्याय की रिपोर्ट

Amit Sengar
लेखक के बारे में
मुझे अपने आप पर गर्व है कि में एक पत्रकार हूँ। क्योंकि पत्रकार होना अपने आप में कलाकार, चिंतक, लेखक या जन-हित में काम करने वाले वकील जैसा होता है। पत्रकार कोई कारोबारी, व्यापारी या राजनेता नहीं होता है वह व्यापक जनता की भलाई के सरोकारों से संचालित होता है। वहीं हेनरी ल्यूस ने कहा है कि “मैं जर्नलिस्ट बना ताकि दुनिया के दिल के अधिक करीब रहूं।” View all posts by Amit Sengar
Follow Us :GoogleNews