Hindi News

राष्ट्रपति भवन में आज पद्म भूषण से नवाजे जाएंगे अजित कुमार, परिवार के साथ पहुंचे दिल्ली

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
25 जनवरी को पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया गया था। जिसके बाद आज यानी 28 अप्रैल को शाम 6 बजे पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन राष्ट्रपति भवन में किया जाएगा, जो कि दो चरणों में होगा।
राष्ट्रपति भवन में आज पद्म भूषण से नवाजे जाएंगे अजित कुमार, परिवार के साथ पहुंचे दिल्ली

साउथ के सुपरस्टार अजित कुमार (Ajith Kumar) को आज देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए अभिनेता अपने परिवार के साथ दिल्ली पहुंच चुके हैं। जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपनी पत्नी शालिनी, बेटी मुस्कान और बेटा अद्विक के साथ चेन्नई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए।

राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आज अभिनेता अजित कुमार के अलावा 70 लोगों को पद्म पुरस्कार से नवाजा जाएगा। वहीं, 1 मई को एक्टर का जन्मदिन भी है। ऐसे में यह सम्मान अभिनेता के लिए दोहरा जश्न होगा।

राष्ट्रपति भवन में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

दरअसल, 25 जनवरी को पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया गया था। जिसके बाद आज यानी 28 अप्रैल को शाम 6 बजे पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन राष्ट्रपति भवन में किया जाएगा, जो कि दो चरणों में होगा। ऐसे में आज 71 विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। बता दें कि देश में पद्म पुरस्कार सर्वोच्च नागरिक सम्मान हैं, जो पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री तीन श्रेणियों में दिए जाते हैं।

एक्टर ने दिया था धन्यवाद

25 जनवरी 2025 को अजित कुमार को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। अब अभिनेता व्यक्तिगत रूप से इस सम्मान को ग्रहण करेंगे। वहीं, इस उपलब्धि के लिए एक्टर ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर पोस्ट शेयर की थी। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, “मैं भारत के राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित पदम पुरस्कार प्राप्त करने पर अत्यंत विनम्र और गर्वित महसूस कर रहा हूं। मैं इस सम्मान के लिए भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करता हूं।”

अजित कुमार का वर्क फ्रंट

अजित कुमार के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वह फिल्म अच्छा बाद अगली को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। यह बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने अब तक डेढ़ सौ करोड रुपए से अधिक कमा लिए हैं। बता दें कि अभिनेता को क्रिकेट से बहुत प्रेम है। उन्हें अक्सर स्टेडियम में स्पॉट किया जाता है। हाल ही में वह आईपीएल का लुफ्त उठाने चेपॉक स्टेडियम में पहुंचे थे। जिसकी कुछ फोटोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews