रेल यात्रियों के लिए रेलवे द्वारा समय समय पर नई ट्रेनों का परिचालन शुरू किया जाता है। वहीं निर्माण कार्यों के चलते कई बार यातायात प्रभावित भी होता है। आज हम आपके लिए एक महत्वपूर्ण जानकारी लेकर आए हैं जो ट्रेन कैंसिल होने से संबंधित है। इंडियन रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक 30 अप्रैल तक कुछ ट्रेन रद्द रहने वाली है।
आजकल आने जाने के लिए लोगों को पहले से टिकट बुकिंग करवानी पड़ती है। ऐसे में अगर आपने राजस्थान रूट की किसी ट्रेन की बुकिंग करवाई है तो बता दें कि इन्हें डायवर्ट किया गया है। 30 अप्रैल तक के लिए कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है।
चल रहा निर्माण कार्य
उत्तर पश्चिम रेलवे के चूरू सादुलपुर के बीच डबल लाइन ऑटोमेटिक सिग्नल का काम चल रहा है। इसकी वजह से 15 से 30 अप्रैल के बीच इस रूट पर चलने वाली ट्रेनों का रूट बदल गया है और कुछ ट्रेनें ऐसी है जो रद्द की गई है। चलिए जान लेते हैं कौन सी ट्रेन कैंसिल की गई है और किसका रूट बदला है।
आज से 16 दिन नहीं चलेगी जयपुर-हनुमानगढ़ स्पेशल ट्रेन #IndianRailways #NorthWesternRailway pic.twitter.com/dGQojblzsW
— North Western Railway (@NWRailways) April 15, 2026
ये ट्रेन रहेंगी कैंसिल
15 से 30 अप्रैल तक रेवाड़ी से बीकानेर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन रद्द रहने वाली है।
हिसार से रेवाड़ी की ओर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 15 से 29 अप्रैल तक रद्द रहेगी।
हनुमानगढ़ से जयपुर जाने वाली ट्रेन 15 से 28 अप्रैल तक कैंसिल रहेगी।
बीकानेर से हिसार तक जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 14 से 29 अप्रैल तक कैंसिल है।
दिल्ली से हिसार के बीच जाने वाली ट्रेन 15 से 29 अप्रैल तक इस तरह से रेवाड़ी से सीकर जाने वाली ट्रेन 25 से 28 अप्रैल तक नहीं चलेगी।
जोधपुर से रेवाड़ी जाने वाली ट्रेन चूरू रतनगढ़ रूट पर चलाई जाती है इसे 25 से 28 अप्रैल तक रद्द किया गया है।
चूरू से लुधियाना जाने वाली ट्रेन 14 से 30 अप्रैल तक बंद रहेगी।
रेवाड़ी से सीकर तक जाने वाली ट्रेन 15 अप्रैल को नहीं चलेगी। इसी तरह से जोधपुर से रेवाड़ी जाने वाली ट्रेन भी 15 अप्रैल को कैंसिल की गई है।
जोधपुर से हिसार तक चलने वाली पैसेंजर ट्रेन चूरू तक जाएगी हिसार तक नहीं चलेगी।
कोटा से सिरसा तक चलने वाली ट्रेन 14 और 26 अप्रैल को रद्द रहने वाली है।
इनका बदला रूट
क्वेश्चन ऐसी है जिनका रूप बदल गया है इनमें सालासर सुपरफास्ट एक्सप्रेस शामिल है। 15 से 28 अप्रैल तक यह ट्रेन रेवाड़ी रिंगस फुलेरा डेगाना रूट पर चलेगी। ये नारनौल, नीमकाथाना, फुलेरा, रिंगस, नारनौल स्टेशन पर रुकेगी।
बाड़मेर हावड़ा एक्सप्रेस 25 अप्रैल को फुलेरा नारनौल रेवाड़ी रूट पर चलाई जाएगी।
बीकानेर हावड़ा सुपरफास्ट 16 से 23 अप्रैल तक बीकानेर मेड़ता बाईपास जयपुर रेवाड़ी के रास्ते चलेगी।
हिसार सिकंदराबाद एक्सप्रेस 21 और 28 अप्रैल को भिवानी रेवाड़ी रिंगस से होकर चलेगी।
सियालदाह बीकानेर दुरंतो 26 से 28 अप्रैल तक डाइवर्ट रूट से चलाई जाएगी।
हैदराबाद हिसार ट्रेन 25 अप्रैल को रिंगस नारनौल रेवाड़ी से होकर चलेगी।
दिल्ली जोधपुर एक्सप्रेस 25 से 27 अप्रैल तक रिंगस रेवाड़ी फुलेरा से होकर चलेगी।
बीकानेर दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 16 से 26 अप्रैल तक 90 मिनट की देरी से चलाई जाने वाली है।






