इस सप्ताह दूसरी बार महाराष्ट्र और हरियाणा की ब्यूरोक्रेसी में फेरबदल हुआ था। महाराष्ट्र में सीएम देवेन्द्र फडणवीस की सरकार ने 4 आईएएस अफसरों का तबादला (IAS Transfer) किया है। हरियाणा में दो आईएएस अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया गया है। 16 अप्रैल को राज्य सरकार ने ट्रांसफर और नियुक्ति से संबंधित आदेश जारी किया है।
महाराष्ट्र सरकार ने बैच 2009 के आईएएस अधिकारी जी श्रीकांत को डिविजनल कमिश्नर, छत्रपति संभाजी नगर डिवीजन पद पर नियुक्त किया गया है। पहले वह जल जीवन मिशन नवी मुंबई के मिशन निदेशक पद पर कार्यरत थे। आईएएस अधिकारी जितेंद्र पापलकर को संयुक्त आयुक्त गुड्ज़ एंड सर्विसेस (जीएसटी) मुंबई पद पर नियुक्त किया गया है।
महाराष्ट्र में इन अफसरों को नया प्रभार मिला
बैच 2013 के आईएएस अधिकारी गंगाथरण डी. को जल जीवन मिशन, नवी मुंबई का नया मिशन निदेशक बनाया है। जगदीश मिनियार को छत्रपति संभाजी नगर में CIDCO, चीफ एडमिनिस्ट्रेशन (न्यू टाउनशिप) को स्थानांतरित करके महिला और बाल विकास विभाग पुणे के आयुक्त पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 अप्रैल को 5 आईएएस अफसरों का तबादला हुआ है।
हरियाणा में इन आईएएस अफसरों का तबादला हुआ
हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी आदेश के तहत आईएएस अधिकारी मनोज कुमार-I को विशेष सचिव, वित्त विभाग के पद पर नियुक्त किया गया है। वर्तमान में वह डीसी महेंद्रगढ़, नारनौल पद पर कार्यरत हैँ। अनुपम अंजली को महेंद्रगढ़ नारनौल का नया डीसी बनाया गया है। पहले वह एडमिनिस्ट्रेटर एचएसवीपी, फरीदाबाद और एडिशनल डायरेक्टर अर्बन एस्टेट फरीदाबाद पद पर कार्यरत थे।
15902





