इमरान हाशमी की फिल्म गन मास्टर जी 9 का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बड़े पर्दे के जरिए इमरान ने हमेशा अपने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। यही वजह है कि उनके किसी भी प्रोजेक्ट को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर होती है। उनकी यह फिल्म इसलिए भी खास है क्योंकि एक बार फिर इमरान हाशमी और हिमेश रेशमिया की जोड़ी की वापसी हो रही है।

दरअसल, इस फिल्म के हीरो तो इमरान हाशमी हैं। लेकिन उन पर जो गाने फिल्माए गए हैं, वह हिमेश रेशमिया ने गाए है। अब हाल ही में दर्शकों के लिए फिल्म का पहला गाना अफसाना बनाया आपने रिलीज कर दिया गया है। चलिए जान लेते हैं कि ये कैसा गाना है।

रिलीज हुआ अफ़साना बनाया आपने

इमरान हाशमी ने मंगलवार को सोशल मीडिया के जरिए अपनी फिल्म के पहले गाने अफसाना बनाया आपने का टीजर रिलीज कर गाने के बारे में जानकारी दी थी। इसे 23 सितंबर यानी आज रिलीज कर दिया गया है। गाने में इमरान के साथ जेनेलिया डिसूजा की झलक देखने को मिल रही है।

वापस लौटी आइकॉनिक जोड़ी

इस फिल्म के जरिए दर्शकों के बीच परफेक्ट आईकॉनिक एक्टर और सिंगर की जोड़ी वापस लौट गई है। हिमेश रेशमिया और इमरान हाशमी के पिछले गाने पर दर्शकों ने खूब प्यार लुटाया है। इस गाने को भी अच्छा रिस्पांस करने की उम्मीद जताई जा रही है। बता दें कि यह दोनों कलाकार इसके पहले आशिक बनाया आपने, गुड बाय बेड बॉय, अक्सर, दिल दिया है जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।

 

कब आएगी फिल्म

फिल्म की रिलीज की बात करें तो रोमांटिक एक्शन ड्रामा गनमास्टर जी 9 दुनिया भर के सिनेमाघर में 27 नवंबर 2026 को रिलीज होगी। आवारापन 2 के साथ इमरान ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धूम मचाई। अब उनकी इस फिल्म से भी मेकर्स को काफी उम्मीदें हैं।