नितीश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ की जब से अनाउंसमेंट हुई है यह लगातार चर्चा में बनी हुई है। यह तो कंफर्म हो गया है कि रणबीर कपूर इस फिल्म में राम की भूमिका निभाएंगे। हालांकि, जब यह पता चला कि रणबीर राम बन रहे हैं तो लोग आलिया भट्ट को माता सीता बनाने की मांग करने लगे थे। हालांकि, मेकर्स ने ऐसा नहीं किया।
वैसे अब जो खबर सामने आ रही है, उससे लग रहा है कि फैंस की ये मांग पूरी होने वाली है। रणबीर कपूर के बाद अब आलिया की भी रामायण में एंट्री हो गई। उन्हें माता सीता की भूमिका में देखा जाने वाला है। इस बारे में कन्नप्पा स्टार विष्णु मंचू ने जानकारी दी है।
सीता बनेंगी आलिया भट्ट (Alia Bhatt)
आपको ज्यादा कंफ्यूज होने की जरूरत नहीं है। सबसे पहले तो यह जान लीजिए कि हम जिस रामायण की बात कर रहे हैं वह नितेश तिवारी की नहीं बल्कि मोहन बाबू की है। यह रावण पर आधारित रामायण है। इसेसाल 2009 में बनाए जाने वाला था लेकिन यह पोस्टपोन हो गई। अब उनके बेटे विष्णु मंचू इस फिल्म को लेकर आ रहे हैं।
सामने आई स्टार कास्ट
एक्टर विष्णु मंचू ने इस फिल्म को लेकर बाद अपडेट दिया है। उन्होंने बताया की कहानी और डायलॉग बिल्कुल तैयार है। उन्होंने बताया कि मेरे पिता ने 2009 में राम का किरदार निभाने के लिए सूर्या को अप्रोच किया था। रावण वह खुद बनने वाले थे और निर्देशन राघवेंद्र के हाथों में था। मेरे राम अब अभी सूर्या होंगे और आलिया भट्ट सीता बनेंगी। मुझे हनुमान का किरदार निभाना था लेकिन राघवेंद्र सर मुझे इंद्रजीत बनाना चाहते थे।
कब आएगी फिल्म
बता दें कि विष्णु मंचू ने अपने पिता की रावण पर आधारित इस फिल्म के बारे में जिक्र जरूर किया है लेकिन यह कंफर्म नहीं है कि वह इसे कब बनाएंगे। एक्टर का कहना है कि मेरे पास डायलॉग और सिर्फ सब कुछ मौजूद है लेकिन मैं नहीं जानता कि मैं इसे कब बना पाऊंगा।






