Allu Arjun: साउथ सुपरस्टार और पैन इंडिया स्टार अल्लू अर्जुन इस समय अपनी फिल्म ‘पुष्पा 2’ की वजह से सुर्खियों में छाए हुए हैं। बॉक्स ऑफिस पर उनकी फिल्म ने रिलीज के साथ ही धमाल मचा दिया है और दर्शक जमकर उनकी तारीफ करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक्टर के एक्शन अवतार को देखने के लिए फैंस बेताब है और हर दिन सिनेमाघर में भीड़ देखने को मिल रही है।
फैंस की तारीफों से अल्लू अर्जुन काफी खुश दिखाई दे रहे हैं लेकिन दूसरी तरफ उन्होंने एक बात पर बहुत दुख जताया है। एक्टर का कहना है कि उनका दिल टूट गया है। दरअसल, ‘पुष्पा 2’ की रिलीज के एक दिन पहले हैदराबाद में फिल्म की खास स्क्रीनिंग रखी गई थी। यहां पर अल्लू अपने फैंस के साथ फिल्म देखने पहुंचे थे। अपने चहेते सितारे को देखने के लिए यहां पर भारी भीड़ जुटी थी। थोड़ी ही देर में भीड़ को संभालना मुश्किल हो गया और भगदड़ की स्थिति मच गई। इस दौरान एक महिला की मौत हो गई थी। जिस पर अब एक्टर ने चुप्पी तोड़ी है।
परिवार को सहायता देंगे अल्लू अर्जुन (Allu Arjun)
4 दिसंबर को हैदराबाद के मिमी थियेटर में अल्लू अर्जुन और रश्मिका को देखने के लिए बहुत सारे लोग जुट गए थे। भारी भीड़ के चलते लोग एक दूसरे पर गिरने लगे और देखते ही देखते भगदड़ मच गई। जिसकी चपेट में 35 वर्षीय महिला और उसका 13 वर्षीय बेटा आ गए थे। पुलिस ने तुरंत ही स्थिति को संभालते हुए महिला और बच्चे को अस्पताल पहुंचाया। यहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया और बच्चे की हालत गंभीर बताई गई थी। इस घटना की जानकारी लगने के बाद अल्लू ने इस पर दुख जताया है और कहा है कि वह पीड़ित परिवार को सहायता देंगे।
शेयर किया वीडियो
अल्लू अर्जुन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने कहा कि “थिएटर में हुई घटना से मैं बहुत दुखी हूं। इस कठिन समय के लिए शोक संतप्त परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि वह दुख की घड़ी में अकेले नहीं है।” एक्टर ने यह भी कहा कि वह खुद जाकर परिवार से मिलेंगे। इसी के साथ उन्होंने परिवार को हर संभव सहायता देने की बात भी कही है। एक्टर ने परिवार को 25 लाख रुपए दान देने और चिकित्सा खर्च का ध्यान रखने की बात कही है। वीडियो में एक्टर ने यह साफ तौर पर कहां है कि “मैं 25 लाख रुपए की राशि दान करना चाहता हूं।”
Deeply heartbroken by the tragic incident at Sandhya Theatre. My heartfelt condolences go out to the grieving family during this unimaginably difficult time. I want to assure them they are not alone in this pain and will meet the family personally. While respecting their need for… pic.twitter.com/g3CSQftucz
— Allu Arjun (@alluarjun) December 6, 2024
धमाल मचा रही पुष्पा 2 (Pushpa 2)
अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती हुई दिखाई दे रही है। यह भारत की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन चुकी है। पहले दिन इसने वर्ल्डवाइड 294 करोड रुपए कमाए। दूसरे दिन भी यह आंधी नहीं रुकी और कलेक्शन 500 करोड़ के पार पहुंच गया। वीकेंड को देखते हुए फिल्म के 800 करोड़ के पार जाने की उम्मीद लगाई जा रही है।






