Hindi News

अल्लू अर्जुन को मिली बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने दी अंतरिम जमानत, मृतका का पति केस वापस लेने के लिए है तैयार, बोला – अभिनेता का नहीं कोई दोष

Written by:Amit Sengar
Last Updated:
सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने अपने वकील से बात की है गिरफ्तारी को लेकर तेलंगाना हाई कोर्ट मे याचिका दायर की है। जिस पर कोर्ट जल्द ही सुनवाई करेगा।
अल्लू अर्जुन को मिली बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने दी अंतरिम जमानत, मृतका का पति केस वापस लेने के लिए है तैयार, बोला – अभिनेता का नहीं कोई दोष

Allu Arjun Arrested : फिल्म पुष्पा 2 की संध्या थिएटर में स्क्रीनिंग के दौरान मची भगदड़ के दौरान एक महिला की मौत के मामला में साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को आज उनके घर से पुलिस ने गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, अब इस पूरे मामले में उन्हें बड़ी राहत मिली है। अभिनेता को उच्च न्यायालय से अंतरिम जमानत मिल गई है।

मृतका के पति का बयान, ‘मैं केस वापस लेने के लिए तैयार, अल्लू अर्जुन का इसमें कोई दोष नहीं ‘

बता दें कि हैदराबाद के नामपल्ली कोर्ट में पेश किया गया। फिर सुनवाई के बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। वहीं पुष्पाराज के लाखों फैंस अब बेहद दुःखी और परेशान हैं।

सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने अपने वकील से बात की है गिरफ्तारी को लेकर तेलंगाना हाई कोर्ट मे याचिका दायर की है। जिस पर कोर्ट जल्द ही सुनवाई करेगा।

क्या था पूरा मामला

साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 की रिलीज तिथि से एक दिन पहले यानी 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में स्क्रीनिंग की गई थी। तभी अपने अभिनेता की एक झलक पाने के लिए थिएटर में भीड़ जमा हो गई थी। क्योंकि हर कोई अल्लू अर्जुन को देखना चाहता था। इस दौरान यहां भगदड़ जैसी स्थिति हो गई जिसमें एक महिला की मौत हो गई। वहीं उसी महिला के दो बच्चों को दम घुटने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मृतक के परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दर्ज किया था मामला

इस पूरे मामले में अभिनेता व सिक्योरिटी टीम और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ मृतक के परिवार की शिकायत के आधार पर चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Amit Sengar
लेखक के बारे में
मुझे अपने आप पर गर्व है कि में एक पत्रकार हूँ। क्योंकि पत्रकार होना अपने आप में कलाकार, चिंतक, लेखक या जन-हित में काम करने वाले वकील जैसा होता है। पत्रकार कोई कारोबारी, व्यापारी या राजनेता नहीं होता है वह व्यापक जनता की भलाई के सरोकारों से संचालित होता है। वहीं हेनरी ल्यूस ने कहा है कि “मैं जर्नलिस्ट बना ताकि दुनिया के दिल के अधिक करीब रहूं।” View all posts by Amit Sengar
Follow Us :GoogleNews