Hindi News

पुष्पा पार्ट 2 के लिए अल्लू अर्जुन ने बढ़ाई अपनी फीस, श्रीवल्ली समेत जाने सभी स्टार की बढ़ी हुई मांगे

Published:
Last Updated:
पुष्पा पार्ट 2 के लिए अल्लू अर्जुन ने बढ़ाई अपनी फीस, श्रीवल्ली समेत जाने सभी स्टार की बढ़ी हुई मांगे

मनोरंजन, डेस्क रिपोर्ट। फिल्म पुष्पा जिसने बॉक्स ऑफिस पर लोगों को खूब एंटरटेन किया है। अब उस के दूसरे पार्ट को लेकर जमकर चर्चा हो रही है। आपको बता दें कि इसके पहले पार्ट ने लोगों के दिलों पर राज किया है और लोगों ने भी इस मूवी को दिल से पसंद किया है। अब इस फिल्म को लेकर नए नए अपडेट आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें – आईटीआई की करोड़ों की बिल्डिंग का उद्घाटन हुआ कुछ ही दिन पहले और अब लगा गया ताला

रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म में साउथ के कई बड़े कलाकार नजर आ सकते हैं। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि यह अल्लू अर्जुन की अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से है। यही कारण है कि साउथ के साथ-साथ नॉर्थ भारत में भी इसके सीक्वल का इंतजार लोगों को बेसब्री से है। लेकिन अब इसकी सीक्वल का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है क्योंकि पुष्पा टू की शूटिंग जल्द शुरू होने जा रही है। अनुमान है कि यह फिल्म साल 2023 में रिलीज हो जाएगी इसी के साथ अल्लू अर्जुन की फीस भी सुर्खियों में बनी हुई है।

यह भी पढ़ें – How to increase car mileage : इन गलतियों की वजह से ही आपकी कार दे रही खराब माइलेज

खबरों के मुताबिक पुष्पा फिल्म के लीड हीरो अल्लू अर्जुन इसके दूसरे पार्ट के लिए मोटी रकम ले रहे हैं। अल्लू अर्जुन इस मूवी के लिए बतौर 100 करोड रुपए चार्ज किया है। अगर ऐसा होता है तो यह किसी भी फिल्म के लिए उनके द्वारा ली गई अब तक की सबसे बड़ी फीस होगी। वहीं रश्मिका मंदाना जिसने श्रीवल्ली का किरदार बखूबी निभाया था वह फिल्म में 8 से ₹10 करोड़ की फीस ली थी। लेकिन दूसरे पार्ट के लिए वह 15 करोड़ से अधिक की फीस लेंगी।

यह भी पढ़ें – Mandi bhav: 12 मई 2022 के Today’s Mandi Bhav के लिए पढ़े सबसे विश्वसनीय खबर

पुष्पा फिल्म के बजट की बात करें तो पहले पार्ट के लिए 200 करोड़ का बजट लगा था। वही सीक्वल की बात करें तो इसमें लगभग 400 करोड का खर्चा बताया जा रहा है। लोगों को मन मोह ले ऐसी मूवी बनाई जा रही है। ज्यादा जानकारी फिल्म के शूटिंग शुरू होने के बाद ही आएंगे।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Ram Govind Kabiriya
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews