बिहार: साल 2027 में सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेंगी छुट्टियां, कब-कब बंद रहेंगे दफ्तर, यहां देखें अवकाश की पूरी लिस्ट

Bihar Government Holidays 2027: बिहार के सरकारी कर्मचारियों के लिए छुट्टियां का कैलेंडर जारी, अगले साल मिलेंगे 12 सामान्य और 24 सार्वजनिक अवकाश, अधिकतम 3 ऐच्छिक छुट्टी ले सकेंगे कर्मचारी, बैंकों के लिए निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत छुट्टियां तय
employes news

बिहार के सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। राज्य की सम्राट चौधरी सरकार ने साल 2027 के अवकाश कैलेंडर को मंजूरी दे दी है। इसमें सामान्य, ऐच्छिक और निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत घोषित छुट्टियों की अलग-अलग सूची बनाई गई है। ये अवकाश सभी संबंधित कार्यालयों में समान रूप से लागू होंगे।

जानकारी के मुताबिक, नए साल में कर्मचारियों को 12 सामान्य अवकाशों का लाभ मिलेगा। इनमें 3 छुट्टियां रविवार को पड़ रही है। इसके अलावा  22 दिन की ऐच्छिक लीव मिलेगी। इनमें से 2 छुट्टियां रविवार को पड़ेंगी। इन निर्धारित छुट्टियों पर संबंधित सरकारी दफ्तर और अदालतें बंद रहेंगी। कर्मचारी अपनी पसंद के अनुसार इस सूची में से अधिकतम तीन दिन की छुट्टी ले सकते हैं, हालांकि, इसके लिए उन्हें सरकार के तय नियमों और प्रक्रिया का पालन करना होगा।

सामान्य अवकाश की सूची में जयंती, शब-ए-बरात और महाशिवरात्रि शामिल हैं। ऐच्छिक और प्रतिबंधित अवकाश में मकर संक्रांति, कर्पूरी जयंती, ईद, होलिकादहन, बकरीद, मुहर्रम, हरितालिका तीज, अनंत चतुर्दशी, विश्वकर्मा पूजा,जीवितपुत्रिका व्रत और रक्षा बंधन जैसे अवसर शामिल हैं। इसके अलावा साल के आखिरी महीनों में दुर्गा पूजा, छठ पूजा, दिवाली और क्रिसमस ईव की छुट्टियां शामिल की गई हैं।

वहीं निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 के तहत 24 सरकारी छुट्टियां भी घोषित की गई हैं। इनमें से दो छुट्टियां रविवार को पड़ेंगी।  कैलेंडर में सरकार ने 1 अप्रैल 2027 को वित्तीय वर्ष के सालाना हिसाब-किताब के लिए भी छुट्टी निर्धारित की है। इस दिन बैंक और वित्तीय संस्थान अपने वार्षिक लेखा-जोखा से जुड़े काम पूरे करेंगे।

Bihar Government Employees Holiday Calendar 2027

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews
बिहार: साल 2027 में सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेंगी छुट्टियां, कब-कब बंद रहेंगे दफ्तर, यहां देखें अवकाश की पूरी लिस्ट - MP Breaking News