MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

IPS Transfer: बिहार पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव, 6 आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला, आदेश जारी

बिहार में कई आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। एक जिले के एसपी बदले गए हैं। अपर पुलिस महानिदेशक समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव हुआ है। आइए जानें किसे कहाँ भेजा गया है?
IPS Transfer 2026

बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार ने बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। भारतीय पुलिस सेवा के 6 अधिकारियों का स्थानांतरण (IPS Transfer) किया गया है। अरवल में नए पुलिस अधीक्षक की नियुक्ति की गई है। इसके अलावा बैच 1994 के आईपीएस अधिकारी निर्मल कुमार आजाद को पुलिस महानिदेशक, मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है, जो वर्तमान में अपर पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण पद पर कार्यरत हैं।

तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश गृह विभाग ने 10 अक्टूबर को जारी किया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नया पदभार संभालने का निर्देश दिया गया है।  आईपीएस अधिकारी कासे सुहिता अनुपम, अपर पुलिस महानिदेशक विधि व्यवस्था को अपर पुलिस महानिदेशक (कमजोर वर्ग) अपराध अनुसंधान विभाग पद पर नियुक्त किया गया है। ममता कल्याणी नगर पुलिस अधीक्षक (मध्य) पटना समादेष्टा, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 10 पटना पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अरवल के नए एसपी कौन?

अरवल के पुलिस अधीक्षक पद पर किरण कुमार गोरख जाधव को नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह राज्यपाल के परिसहाय (पुलिस) राज्यपाल सचिवालय पद पर कार्यरत हैं। अरवल एसपी पद पर कार्यरत नवजोत सिमी को अपर पुलिस अधीक्षक अपराध अनुसंधान विभाग पद पर नियुक्त किया गया है।

इन आईपीएस अफसरों का भी तबादला हुआ 

चंद्र प्रकाश, समादेष्टा, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 10 को नगर पुलिस अधीक्षक (मध्य ) पटना पद पर नियुक्त किया गया है। रत्न संजय अपर पुलिस महानिदेशक जो  बिहार पुलिस मुख्यालय में पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे थे, उन्हें अपर पुलिस महानिदेशक विधि व्यवस्था पद पर नियुक्त किया गया है । साथ ही  उन्हें अपर पुलिस महानिदेशक मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews
IPS Transfer: बिहार पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव, 6 आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला, आदेश जारी