MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

शादी की अफवाहों पर अली गोनी का फूटा गुस्सा, बोले- ‘जब शादी करनी होगी, खुद बता दूंगा’

टीवी एक्टर अली गोनी ने अपनी शादी को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही लगातार चर्चाओं पर आखिरकार चुप्पी तोड़ दी है। इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए उन्होंने साफ कहा कि जब भी शादी का फैसला करेंगे, इसकी जानकारी खुद सभी को देंगे।
शादी की अफवाहों पर अली गोनी का फूटा गुस्सा, बोले- 'जब शादी करनी होगी, खुद बता दूंगा'

टीवी इंडस्ट्री के चर्चित अभिनेता अली गोनी एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई नया शो या प्रोजेक्ट नहीं बल्कि उनकी निजी जिंदगी है। पिछले कुछ समय से उनकी शादी को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार तरह-तरह की बातें की जा रही थीं। इन अफवाहों के बीच एली ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर अपनी नाराजगी जाहिर की और लोगों से उनकी पर्सनल लाइफ में बेवजह दखल न देने की अपील की।

अली गोनी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, “जब शादी करनी होगी, खुद बता दूंगा सबको। मेरे रिश्तेदार मेरे इतने पीछे नहीं पड़े, जितना यहां इंस्टा पर लोग पड़े हैं। अपना-अपना काम करो और खुश रहो, और रहने दो।”उनके इस संदेश से साफ है कि वह लगातार पूछे जा रहे शादी के सवालों से परेशान हो चुके हैं। उनका यह पोस्ट कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और हजारों लोगों ने इसे शेयर करना शुरू कर दिया।

शादी की अफवाहों पर दिया सीधा जवाब

अली गोनी का यह पोस्ट ऐसे समय सामने आया है जब सोशल मीडिया पर उनकी शादी को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। कई यूजर्स लगातार उनसे शादी की तारीख पूछ रहे थे, जबकि कुछ लोग उनकी निजी जिंदगी को लेकर अपनी तरफ से दावे भी कर रहे थे। इन सभी चर्चाओं के बीच एली ने बिना किसी का नाम लिए साफ कर दिया कि उनकी शादी कब होगी, इसका फैसला वही करेंगे और सही समय आने पर इसकी जानकारी भी वही देंगे।
Aly Goni

पहले भी निजी जिंदगी को लेकर रहे हैं चर्चा में

अली गोनी अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी अक्सर खबरों में बने रहते हैं। वह कई टीवी शोज और रियलिटी कार्यक्रमों में नजर आ चुके हैं और सोशल मीडिया पर उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है। इसी वजह से उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी छोटी-छोटी बातें भी तेजी से चर्चा का विषय बन जाती हैं।

हालांकि अली कई बार यह साफ कर चुके हैं कि वह अपनी निजी जिंदगी से जुड़े फैसले अपनी शर्तों पर लेना पसंद करते हैं। उनका मानना है कि हर व्यक्ति को अपनी पर्सनल लाइफ में प्राइवेसी का अधिकार है। इस बार भी उन्होंने बिना किसी विवाद को बढ़ाए सिर्फ इतना कहा कि जब शादी का समय आएगा तो वह खुद अपने फैंस को इसकी जानकारी देंगे। फिलहाल उनके इस बयान के बाद शादी को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर विराम लग गया है। सोशल मीडिया पर फैंस उनके इस बेबाक अंदाज की तारीफ कर रहे हैं और इसे उनकी स्पष्ट सोच का उदाहरण बता रहे हैं।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews
शादी की अफवाहों पर अली गोनी का फूटा गुस्सा, बोले- 'जब शादी करनी होगी, खुद बता दूंगा'