Hindi News

दमदार आवाज के बाद भी अमिताभ बच्चन को करना पड़ा था गूंगे का रोल, इस एक्टर को पसंद नहीं थी महानायक की वॉइस

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन अपनी दमदार आवाज की वजह से लोगों के बीच मशहूर है। एक समय ऐसा भी था जब उनकी यह आवाज उनके लिए परेशानी बन गई थी और उन्हें गूंगे का किरदार निभाना पड़ा था।
दमदार आवाज के बाद भी अमिताभ बच्चन को करना पड़ा था गूंगे का रोल, इस एक्टर को पसंद नहीं थी महानायक की वॉइस

बॉलीवुड की महानायक अमिताभ बच्चन को अपनी दमदार एक्टिंग के अलावा अगर किसी बात के लिए पहचाना जाता है तो वह उनकी शानदार आवाज है। अपनी मजबूत और बुलंद आवाज के चलते उन्होंने कुछ फिल्मी डायलॉग और गानों को इतना फेमस बना दिया है कि लोग आज भी यह सारी चीज उन्हीं की आवाज में सुनना पसंद करते हैं। वैसे आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन एक बार महानायक को अपनी इस आवाज की वजह से गूंगे का किरदार निभाना पड़ा था।

बॉलीवुड फिल्में देखने वाला शायद ही कोई व्यक्ति होगा जिसे अमिताभ बच्चन की आवाज पसंद नहीं होगी। लेकिन एक एक्टर ऐसा था जिसे अमिताभ की आवाज पसंद नहीं आई थी और उन्होंने अपनी फिल्म में एक्टर को गूंगे का रोल ऑफर किया था। इस एक्टर ही नहीं बल्कि उनके ससुर को भी महानायक की आवाज पसंद नहीं थी।

Amitabh Bachchan को मिला गूंगे का रोल

अपनी दमदार आवाज और एक्टिंग के बदौलत अमिताभ बच्चन दशकों से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उनकी आवाज के लोग दीवाने हैं लेकिन सुनील दत्त एक ऐसे एक्टर थे जिन्हें बिग बी की आवाज बिल्कुल भी पसंद नहीं थी। यही कारण रहा कि उन्होंने एक्टर को अपनी फिल्म में साइन तो किया लेकिन उन्हें गूंगे का कैरेक्टर दिया। यह भी बताया जाता है कि सुनील दत्त के ससुर मनमोहन सबीर को भी बिगड़ी की आवाज पसंद नहीं थी।

बताई थी ये वजह

अमिताभ बच्चन की आवाज को लेकर मनमोहन सबीर का कहना था कि एक हीरो आता था जिसकी आवाज, अजीब सी थी। बता दें कि सबीर अपने जमाने के मशहूर प्रोड्यूसर हुआ करते थे। वहीं सुनील दत्त को एक्टर की आवाज रेडियो जॉकी की तरह लगती थी।

कौन सी थी फिल्म

अमिताभ बच्चन ने फिल्म ‘रश्मा और शेरा’ में गूंगे का किरदार निभाया था। हालांकि इसके बावजूद भी दर्शकों ने उन्हें भरपूर प्यार दिया था। आज भी उनके दमदार आवाज की वजह से लोगों ने बहुत पसंद करते हैं। अपने शुरुआती दौर में संघर्षों और रिजेक्शन का सामना करने के बावजूद भी अमिताभ बच्चन ने हार नहीं मानी और आज वह इंडस्ट्री के महानायक कहलाते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews