बॉलीवुड के सितारे अपनी लग्जरी और चकाचोंध भरी जिंदगी को लेकर हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। प्रोफेशनल फ्रंट के आलावा इनकी पर्सनल जिंदगी को लेकर भी फैंस काफी एक्साइटेड रहते हैं। बॉलीवुड के चेहरों के आलावा उनका परिवार और बच्चे भी लाइमलाइट का हिस्सा बने रहते हैं। कुछ स्टार किड ऐसे हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री में कदम रख लिया है। वहीं कुछ ऐसे हैं जो चकाचौंध की दुनिया से दूर है लेकिन फिर भी किसी स्टार से कम नहीं हैं। आज हम आपको इंडस्ट्री के सबसे खूंखार विलेन अमरीश पूरी (Amrish Puri) की बेटी के बारे में बताते हैं।
अमरीश पुरी की गिनती बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में होती है। अपनी बेहतरीन एक्टिंग के दम पर उन्होंने दर्शकों के दिल पर जो छाप छोड़ी है वह हमेशा लोगों को याद रहने वाली है। उन्होंने मोगैंबो से लेकर अपने निभाए गए हर सख्त किरदार में जान डालने का काम किया है। अब एक्टर तो हमारे बीच नहीं है लेकिन अभिनय के दम पर आज भी उन्हें याद किया जाता है। उनकी बेटी नम्रता पुरी भी कभी ना कभी चर्चा में आ ही जाती हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री से वह पूरी तरह से दूर है लेकिन दूसरे क्षेत्र में खूब पहचान कमा रही है।
ये भी पढ़ें
हसीना से कम नहीं अमरीश पुरी की बेटी (Amrish Puri)
नम्रता पुरी बॉलीवुड इंडस्ट्री से बिल्कुल दूर है लेकिन खूबसूरत थी के मामले में अच्छी-अच्छी एक्ट्रेस को मात देती है। फिल्मों से उनका कोई लेना-देना नहीं है लेकिन उनका स्टाइल किसी स्टार से काम नहीं है। उन्होंने फैशन डिजाइनिंग की दुनिया में अलग पहचान हासिल की है। सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की डिग्री लेने के बाद उन्होंने फैशन डिजाइनिंग में अपना करियर बनाया। उनके डिजाइन किए गए कपड़े कई फैशन शो में चर्चा में रहे। वह बॉलीवुड से कनेक्शन तो नहीं रखती है लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उन्हें 12.5 हजार लोग फॉलो करते हैं और उनके लुक्स की काफी सराहना की जाती है।
नम्रता पुरी के फैशन का तड़का
जैसा कि हमने आपको बताया नम्रता पुरी फैशन डिजाइनर है तो जाहिर सी बात है अपने फैशन सजग को लेकर भी वह काफी सजग होंगी। इंस्टाग्राम पर उनकी जितनी भी तस्वीरें हैं वह बहुत ही क्लासी और एलिगेंट लुक की है। हाल ही में उन्होंने रेड कलर की ड्रेस में एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उनका लुक कॉन्फिडेंस से भरपूर दिखाई दे रहा है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा आज नाइट आउट करने रही हैं और ग्लैमर जोड़ने के लिए ड्रेप्ड स्कर्ट और कैमिसोल कैसा रहेगा? यूजर्स ने उनकी इस पोस्ट पर तरह-तरह के कमेंट किए हैं। हर कोई उनके फैशन सेंस की तारीफ करता दिखाई दे रहा है।
कैसी है निजी जिंदगी
नम्रता की निजी जिंदगी की बात करें तो अमरीश पुरी और उर्मिला दिवेकर की बेटी अपनी जिंदगी को पूरी तरह से निजी रखना पसंद करती हैं। उन्हें ज्यादा लाइट लाइट में रहना पसंद नहीं है। उन्होंने श्रीश बागवे से शादी की है और हैप्पी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रही हैं। कभी कभी उन्हें अपने पति के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हुए देखा जाता है। उनकी हर तस्वीर पर कई सारे कमेंट और लाइक्स आते हैं।