Hindi News

इन 5 साउथ फिल्मों के रीमेक ने अनिल कपूर को बनाया सुपरस्टार, फिल्मफेयर अवॉर्ड की लगी झड़ी

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
अनिल कपूर ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। उनकी कई फिल्में ऐसी हैं जो बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई हैं। चलिए आज हम आपको साउथ की कुछ रीमेक के बारे में बताते हैं, जिनसे एक्टर सुपरस्टार बन गए।
इन 5 साउथ फिल्मों के रीमेक ने अनिल कपूर को बनाया सुपरस्टार, फिल्मफेयर अवॉर्ड की लगी झड़ी

अनिल कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक ऐसे सितारे हैं, जो किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उनकी गिनती बॉलीवुड के सुपरस्टार्स में होती है और अपनी बेहतरीन ऐक्टिंग के दम पर उन्होंने आज तक लोगों के दिलों पर राज करके रखा है। बहुत सालों पहले ‘वह 7 दिन’ नाम की फिल्म के साथ उन्होंने लीड एक्टर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी।

अपनी पहली फिल्म से लेकर आज तक अनिल कपूर ने कई फिल्मों में अलग-अलग किरदार निभाए। कभी वह बेटा बने तो कभी राम का लखन बनकर लोगों का दिल जीता। इतना ही नहीं कॉमेडी फिल्म वेलकम में निभाए गए उनके मजनू भाई के किरदार को आज भी लोग बहुत पसंद करते हैं। सुपरस्टार्स की लिस्ट में शामिल अनिल कपूर ने वैसे तो कई फिल्में की है। आज हम आपको उनकी उन फिल्मों के बारे में बताते हैं। जो साउथ का रीमेक हैं, लेकिन इनका एक्टर के करियर को बनाने में महत्वपूर्ण योगदान है।

वो सात दिन (Anil Kapoor)

1983 में रिलीज की गई यह फिल्म तमिल मूवी अन्था एजहु नाटकल का रीमेक है। इस फिल्म में वो लीड एक्टर थे। बोनी कपूर और सुरेंद्र कपूर ने इस प्रोड्यूस किया था।

ईश्वर

1989 में रिलीज की गई फिल्म ईश्वर तेलुगू मूवी स्वाति मुत्यम की रीमेक है। अनिल कपूर के साथ इसमें विजय शांति को लीड कैरेक्टर में देखा गया था। अपनी कहानी के लिए इस फिल्म ने फिल्मफेयर अवार्ड भी हासिल किया था।

बेटा

यह अनिल कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है जिसे 1992 में रिलीज किया गया था। इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में माधुरी दीक्षित और अरुणा ईरानी का भी मुख्य किरदार था। यह तमिल फिल्म चिन्ना रासा की रीमेक है जिसे पांच फिल्मफेयर मिले थे।

अंदाज

1994 में डेविड धवन अनिल कपूर के साथ फिल्म अंदाज लेकर आए थे। इसमें करिश्मा कपूर और जूही चावला को देखा गया था। यह तेलुगू फिल्म सुंदरकंद की हिंदी रीमेक है।

घरवाली बाहरवाली

1995 में आई यह फिल्म लोगों को बहुत पसंद आई थी। इसके गाने आज भी लोगों के बीच मशहूर है। रवीना टंडन और रंभा स्टारर इस फिल्म को डेविड धवन ने निर्देशित किया था। यह तमिल फिल्म थाईकुलमे का रीमेक है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews