बोनी कपूर की बेटी और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। उन्होंने रोहन ठक्कर से सोमवार के दिन शादी की है। शादी के एक दिन बाद मंगलवार को रिसेप्शन पार्टी रखी गई। इसमें बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई दिग्गज चेहरे शामिल हुए।
इस पार्टी में परिवार के लोगों के अलावा करीबी फिल्मी सितारों को देखा गया। इस दौरान अंशुला का अंदाज काफी अलग नजर आया। उनके माथे पर न सिंदूर था, ना ही हाथ में चूड़ा और गले में मंगलसूत्र। इसके बाद भी नई दुल्हन के रूप में वह खूबसूरत नजर आ रही थी। फिल्मी दुनिया के कई सितारों ने कपल को नए जीवन की शुभकामनाएं दी।
अलग अंदाज में दिखीं अंशुला
शादी के बाद किसी भी लड़की का फर्स्ट लुक काफी अलग होता है। नई दुल्हन हमेशा सिंदूर, मंगलसूत्र, चूड़ा जैसी चीजों में दिखाई देती है। अंशुला के मामले में ऐसा बिल्कुल भी नहीं दिखा। बनारसी ब्रोकेड साड़ी में वो बिल्कुल अलग लेकिन खुबसूरत नजर आ रही थी।
View this post on Instagram
पौधा लेकर पहुंचे जग्गू दादा
बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सितारों में इस पार्टी में अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई। दिग्गज एक्टर जैकी श्रॉफ ने अंशुला और रोहन को एक बड़ा पौधा गिफ्ट करते हुए शादीशुदा जीवन की शुभकामनाएं दी। इसे देखकर कपल बहुत खुश था। इस दौरान अंशुला का रिएक्शन भी कमाल का था।
शामिल हुए ये सितारे
बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा को भी इस मौके पर अपने चिरपरिचित अंदाज में देखा गया। उन्होंने पैपराजी के साथ बातचीत की और पोज भी दिए। रणवीर की बहन रितिका भवनानी को भी यहां देखा गया। बता दें कि रणवीर सिंह की मां अंजू भावनानी और सोनम कपूर की मां सुनीता कपूर आपस में कजिन बहन है। इस लाइमलाइट भरी फैमिली के बीच भी रितिका निजी जिंदगी बिताना पसंद करती हैं।
इन सितारों ने जमाई रौनक
रिसेप्शन पार्टी के दौरान अंशुला की बहनों जान्हवी, खुशी और शनाया को जमकर इंजॉय करते हुए देखा गया। यहां और रितेश देशमुख अपनी पत्नी जेनेलिया के साथ पहुंचे। जैकी भगनानी, रकुल प्रीत सिंह, बॉबी देओल जैसे सितारों को अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हुए देखा गया।
कैसी है अंशुला रोहन की लव स्टोरी
अंशुला और रोहन की मुलाकात साल 2022 में एक डेटिंग एप पर हुई थी। धीरे-धीरे दोनों की बॉन्डिंग मजबूत होती चली गई। 2025 में एक ट्रिप के दौरान रोहन ने अंशुला को प्रपोज किया। इसके बाद जुलाई 2025 में इन दोनों ने सगाई कर ली और 6 जुलाई 2026 को एक पारंपरिक समारोह में शादी के बंधन में बंधे।






