Hindi News

आशिकी 3 से तृप्ति डिमरी की एग्जिट पर बोले अनुराग बसु, कहा- एक्ट्रेस भी जानती हैं कि यह सच नहीं है

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
एनिमल में जोया के किरदार के बाद इंडस्ट्री में उनकी छवि काफी बोल्ड बन गई है, इसलिए ऐसी खबरें लगातार मीडिया में छाई रही। हालांकि, अनुराग बसु ने इसपर बयान देते हुए कहा है कि यह सारी अफवाहें गलत है।
आशिकी 3 से तृप्ति डिमरी की एग्जिट पर बोले अनुराग बसु, कहा- एक्ट्रेस भी जानती हैं कि यह सच नहीं है

Aashiqui 3 : बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जो कई दशकों तक दर्शकों के दिलों में बैठ जाती हैं। जिनमें आशिकी भी शामिल है। जिसका पार्ट 2 फैंस के बीच काफी हिट रहा। वहीं, एक बार फिर आशिकी का पार्ट 3 मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। जिसमें कार्तिक आर्यन नजर आने वाले हैं। इससे पहले आशिकी में राहुल रॉय तो वहीं आशिक 2 में आदित्य राय कपूर ने सभी का दिल जीत लिया था। फिल्म की स्टोरी से ज्यादा दमदार इसके गाने थे, जो आज भी लोगों की हिट लिस्ट में सबसे ऊपर रहता है।

आशिक 3 में तृप्ति डिमरी को लेकर चर्चा हो रही थी कि वह फिल्म में में रोल में नजर आने वाली है, लेकिन इसी बीच फिल्म से उनके बाहर होने की खबर सामने आई, जिसे लेकर अनुराग बसु ने बयान दिया है।

अनुराग बसु ने तोड़ी चुप्पी

इस फिल्म के डायरेक्टर अनुराग बसु को एक ऐसे चेहरे की तलाश है, जो मासूम हो और आरोही जैसे रोल के साथ न्याय कर सके। इसी बीच तृप्ति डिमरी को लेकर यह खबरें आ रही थी कि एक्ट्रेस को उनकी बोल्डनेस के कारण बाहर कर दिया गया है। एनिमल में जोया के किरदार के बाद इंडस्ट्री में उनकी छवि काफी बोल्ड बन गई है, इसलिए ऐसी खबरें लगातार मीडिया में छाई रही। हालांकि, अनुराग बसु ने इसपर बयान देते हुए कहा है कि यह सारी अफवाहें गलत है। इस बात को तृप्ति भी अच्छे से जानती हैं।

अफवाहों को किया रिएक्ट

अनुराग बसु के इस बयान के बाद यह साफ हो चुका है कि फिल्म से उनके बोल्डनेस के कारण नहीं रिजेक्ट नहीं किया गया है। हालांकि, वह मूवी से बाहर क्यों हुई है इसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ है, लेकिन दर्शक काफी बेताब है कि आखिर तृप्ति डिमरी को मूवी से क्यों हटाया गया। फिलहाल मेर्क्स अभी भी आशिक 3 के लिए नए चेहरे की तलाश कर रहे हैं।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews