Hindi News

इस फ्राइडे OTT से लेकर थिएटर तक लगेगा हॉरर और कॉमेडी का तड़का, जानें कौन सी कहानियां हो रही रिलीज

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
हर शुक्रवार कई सारी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती है। चलिए हम आपको उन फिल्मों और सीरीज के बारे में बताते हैं जो 17 अप्रैल को रिलीज होगी और दर्शकों का मनोरंजन करेगी।
इस फ्राइडे OTT से लेकर थिएटर तक लगेगा हॉरर और कॉमेडी का तड़का, जानें कौन सी कहानियां हो रही रिलीज

हर शुक्रवार का दर्शकों को काफी बेसब्री से इंतजार होता है क्योंकि यह उनके लिए मनोरंजन से भरपूर होता है। अप्रैल का तीसरा शुक्रवार भी कुछ ऐसा ही होने वाला है। धुरंधर 2 की तेज रफ्तार के बीच अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी भूत बंगला दस्तक देने वाली है।

बड़े पर्दे के अलावा ओटीटी पर भी एक से बढ़कर एक शानदार फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली है। चलिए देख लेते हैं कि 17 अप्रैल को दर्शकों के लिए क्या-क्या रिलीज किया जाने वाला है। आइए पूरी लिस्ट चेक करते हैं।

अस्सी

तापसी पन्नू अपने कोर्टरूम ड्रामा के साथ सिनेमा घरों में पकड़ नहीं बना सकीं लेकिन अब इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाने वाला है। अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी ये फिल्म एक स्कूल टीचर की कहानी है। इस टीचर के साथ कॉलेज में उसी के स्टूडेंट्स अत्याचार करते हैं। वह कानूनी लड़ाई लड़ने की ठानती है और यह केस वकील रावी यानी तापसी पन्नू के हाथ में आता है। इस सफर में उसे कई तरह की गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। ये फिल्म 17 अप्रैल को Zee5 पर रिलीज की जाएगी।

रूममेट्स

नेटफ्लिक्स कभी भी अपने दर्शकों का मनोरंजन करने में पीछे नहीं रहता। अब रूममेट्स नाम की एक कॉमेडी ड्रामा सीरीज रिलीज की जा रही है। इसमें कॉलेज के कुछ बच्चों के जीवन की उलझी हुई कहानी दिखाई जाएगी। ये डेवोन नाम की एक सीधी सादी लड़की की कहानी है जो कॉलेज आते ही अपने रूममेट से गहरी दोस्ती कर लेती है लेकिन जल्दी इनका तनावपूर्ण झगड़ा हो जाता है। आप इसे 17 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

भूत बंगला

अक्षय कुमार के इस हॉरर कॉमेडी ड्रामा का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की ब्लॉकबस्टर जोड़ी 16 साल बाद इस फिल्म की कहानी के साथ वापस लौट रही है। 16 अप्रैल को फिल्म का पेड प्रीव्यू रखा गया और 17 अप्रैल को ये ऑडियंस को सौंप दी जाएगी। इसमें अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, राजपाल यादव और तब्बू जैसे सितारे अहम भूमिका में नजर आएंगे।

मटका किंग

विजय वर्मा क्राईम ड्रामा सीरीज मटका किंग के साथ दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। इसमें उन्हें ब्रिज भाटी के किरदार में देखा जाएगा जो कपास का व्यापारी है। वह मटका के नाम से सट्टेबाजी का सिस्टम शुरू करता है और आम आदमी और अमीरों को एक साथ जोड़ता है। हालांकि धीरे-धीरे वह अपराध की गहरी दुनिया में फंसता चला जाता है। यह क्राईम ड्रामा 17 अप्रैल को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगा।

द मम्मी

हॉरर फ्रैंचाइजी द मम्मी एक बार फिर नए अंदाज में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। इसका साल 2017 में टॉम क्रूज की फिल्म से कोई कनेक्शन नहीं है। इसे बिल्कुल नए अंदाज में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाने वाला है। यह अंग्रेजी के साथ हिंदी, तेलुगू और तमिल में भी रिलीज होगी। आप इसे थिएटर में देख सकते हैं।

उस्ताद भगत सिंह

धुरंधर 2 के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई उस्ताद भगत सिंह अगर आपने नहीं देखी है तो यह ओटीटी पर रिलीज हो गई है। आप इसे घर बैठे हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में देख सकते हैं। ये 16 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर आ गई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews