बाबा महाकाल के दरबार में राजनेता से लेकर अभिनेता और अभिनेत्री सभी दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। श्री महाकालेश्वर में बड़े-बड़े सितारों की गहरी आस्था देखने को मिलती है। इसी कड़ी में हिंदी और तेलुगु फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री और मिस वर्ल्ड टूरिज्म का खिताब अपने नाम करने वाली सुनील चौहान मंदिर पहुंची। यहां उन्होंने भस्म आरती में हिस्सा लिया और बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया।
अभिनेत्री दर्शन करने के लिए रात 2 बजे मंदिर पहुंच गई थी। यहां लगभग 2 घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर उन्होंने भस्मारती का आनंद लिया। इस दौरान वो नंदी जी का पूजन कर कान में अपनी मनोकामना बोलती नजर आई।
महाकाल की भक्ति में डूबी सोनल
बाबा महाकाल की आरती के समय सोनम को जाप करते हुए भक्ति में डूबा देखा गया। आरती के बाद उन्होंने भगवान महाकाल की देहरी से जल अर्पित कर दर्शन किए और बाबा का आशीर्वाद लिया। बाबा को जल चढ़ाने के बाद सोनल ने नंदी जी का पूजन भी किया और उनके कान में अपनी मनोकामना बोलती नजर आईं। इसके बाद महाकाल मंदिर समिति की ओर से एक्ट्रेस का सम्मान भी किया गया।

कई फिल्मों में किया काम
सोनल के एक्टिंग करियर की बात करें तो उन्होंने तेलुगू और हिंदी फिल्मों में काम किया है। साल 2005 में वह फेमिना मिस इंडिया और 2005 में ही मिस वर्ल्ड टूरिज्म की विजेता भी रही हैं। तेलुगु इंडस्ट्री में उन्होंने फिल्म रैंबो और हिंदी इंडस्ट्री में फिल्म जन्नत से अपने करियर की शुरुआत की। उन्हें आदिपुरुष और द घोस्ट जैसी पैन इंडिया फिल्मों में काम करते हुए देखा जा चुका है। जन्नत के बाद वो पलटन और कमांडो 2 जैसी हिंदी फिल्मों में भी नजर आईं।






