धुरंधर 2 इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त तरीके से धूम मचा रही है। फिल्म की कहानी और एक्शन दर्शकों को दीवाना बना चुका है। आम दर्शक से लेकर सेलिब्रिटी तक धुरंधर का क्रेज देखने को मिल रहा है। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली पर भी फिल्म का फीवर चढ़ा हुआ नजर आया।
इस कपल ने जब से रणवीर सिंह की फिल्म देखी है यह तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। अनुष्का को सोशल मीडिया के जरिए फिल्म और कलाकारों की तारीफ करते हुए देखा गया। उन्होंने यह भी बताया है कि अपने पति विराट के साथ उन्होंने बिना हिले डुले 4 घंटे तक यह फिल्म देखी है।
अनुष्का ने धुरंधर 2 की जमकर की तारीफ
सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस को आदित्य धर और फिल्म के कलाकार तारीफ करते हुए देखा गया। उन्होंने स्टोरी पर एक नोट लिखा है और कहां कि “आपने क्या शानदार फिल्म बनाई है आदित्य धर, लगभग 4 घंटे लंबे फिल्म बनाना बहुत दृढ़ विश्वास की बात है। ये बहुत बारीकी से क्राफ्ट की गई है। शुरुआत से लेकर अंत तक यह आपका ध्यान खींचती है। आप बहुत ओरिजिनल और आत्मविश्वास से भरे फिल्मकार हैं।”

इस नोट में अनुष्का सभी कलाकारों की तारीफ करती हुई नजर आई। खासतौर पर रणवीर सिंह के बारे में उन्होंने कहा कि “आप अनमोल किरदार को बखूबी तरीके से निभाते दिखे, आपने दमदार, फ्लॉलेस परफॉर्मेंस दी।” एक्ट्रेस ने कहा “आर माधवन, राकेश द्विवेदी और अर्जुन रामपाल जैसे कलाकारों ने फिल्म को बेहतर बनाया। हर कलाकार का अभिनय बेमिसाल है, आप सभी के बिना फिल्म की कल्पना नहीं की जा सकती। सभी लोगों को बहुत-बहुत बधाई।”
नहीं देखा ऐसा सिनेमैटिक एक्सपीरियंस
विराट कोहली को भी धुरंधर 2 की तारीफ करते हुए देखा गया। उन्होंने लिखा “आज मैंने फिल्म देखी और मैं दावे से कह सकता हूं कि ऐसी सिनेमैटिक प्रेजेंटेशन मैंने पहले कभी नहीं देखी। इसने हर तरह की भावनाओं को उभारा और 4 घंटे में मैं एक पल के लिए भी नहीं हिला।” उन्होंने आदित्य धर की तारीफ की है और कहा है कि “आपकी प्रतिभा और दृढ़ विश्वास आपकी रचना में झलकता है, आपको सलाम आप जीनियस हैं।” रणवीर सिंह की तारीफ करते हुए विराट ने कहा “इस फिल्म के बाद आपने अलग मुकाम हासिल कर लिया है और आपका अभिनय लाजवाब था।

आदित्य धर ने किया रिएक्ट
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने फिल्म की जो तारीफ की है, उस पर आदित्य धर को रिएक्शन देते हुए देखा गया। इमोशनल मैसेज लिखते हुए उन्होंने कहा “विश्वास नहीं हो रहा ऐसा हो रहा है विराट, इसका मेरे लिए बहुत महत्व है। मैं अंडर-19 वर्ल्ड कप के दिनों से आपका फैन रहा हूं।” उन्होंने कहा “एक जनरेशन में एक बार आने वाले दिग्गज को इस तरह प्यार जताते देखना अमेजिंग है। आप हर बार देश को जिस तरह से रिप्रेजेंट करते हैं वह हमें इंस्पायर करता है। हम भी फिल्मों के जरिए भारत को गौरवान्वित करने की कोशिश करेंगे, जय हिंद।”
अनुष्का को भी दिया जवाब
आदित्य ने अनुष्का शर्मा की सराहना पर भी रिएक्शन दिया है। उन्होंने लिखा “आप जैसी असाधारण प्रतिभा से तारीफ पाकर हम अभिभूत हैं, बहुत-बहुत थैंक यू अनुष्का।” उन्होंने कहा यह “हमें लक्ष्य ऊंचा रखने, ईमानदारी के साथ कहानी कहने और कुछ ऐसा बनाने के लिए इंस्पायर करता है जो लोगों को प्रभावित करे।”






