Hindi News

भोपाल में लव जिहाद का मामला, पीड़िता ने आरोपी पर लगाया पहचान बदलकर शोषण का आरोप, जल्द गिरफ्तारी की मांग

Written by:Shruty Kushwaha
Last Updated:
युवती का आरोप है कि मुस्लिम युवक ने लगभग डेढ़ साल तक अपनी हिंदू पहचान बताकर उसके साथ प्रेम संबंध रखे। इस दौरान उसके दो साथियों पर भी उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप है। पीड़िता ने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और उनपर कार्रवाई करने की मांग की है।
भोपाल में लव जिहाद का मामला, पीड़िता ने आरोपी पर लगाया पहचान बदलकर शोषण का आरोप, जल्द गिरफ्तारी की मांग

Bhopal Love Jihad Case

राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन क्षेत्र में एक छात्रा के साथ पहचान छिपाकर यौन शोषण का मामला सामने आया है। पीड़िता एक निजी विश्वविद्यालय की छात्रा है और उसने आरोप लगाया है कि आरोपी ने अपना नाम बदलकर उससे संबंध बनाए और लंबे समय तक उसका शोषण किया।

पीड़िता के अनुसार, मुख्य आरोपी आसिफ रज़ा ने खुद को आशीष पांडे बताकर उससे दोस्ती की। इसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध बने और करीब डेढ़ साल तक शारीरिक संबंध रहे। युवती ने इस दौरान आरोपी के दो अन्य साथियों पर भी उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

युवती ने लगाया लव जिहाद का आरोप

भोपाल के अशोका गार्डन क्षेत्र में एक निजी यूनिवर्सिटी की छात्रा ने आरोप लगाया है कि आसिफ रजा नाम के युवक ने हिंदू नाम का इस्तेमाल कर उसके साथ विश्वासघात किया। इसे लेकर उसने पुलिस में एफआईआर दर्द कराई है। उसका आरोप है कि आसिफ रजा नामक युवक ने खुद को आशीष पांडे बताकर उससे दोस्ती की, प्रेम संबंध बनाए और करीब डेढ़ साल तक शारीरिक संबंध बनाए। शिकायत के अनुसार, आरोपी के दो अन्य दोस्त भी इस दौरान उसे मानसिक रुप से प्रताड़ित करते रहे। पीड़िता का कहना है कि जब वो गर्भवती हो गई तो आरोपियों ने उसपर गर्भपात का दबाव बनाया। उसके मना करने पर आसिफ ने अपनी असली पहचान उजागर कर दी और उसपर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने लगा। पीड़िता का कहना है कि इस दौरान उसे लगातार धमकियां दी गई।

आरोपी फरार, पुलिस ने कहा जल्द होगी गिरफ्तारी 

पीड़िता ने लगभग एक महीने पहले इस मामले की महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि एफआईआर दर्ज होने के बावजूद अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है और इसे लेकर पीड़िता ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। वहीं, इस मामले पर भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार का कहना है कि शिकायत के आधार पर आरोपियों की तलाश जारी है। मामले में दो आरोपी बिहार के हैं और एक मध्यप्रदेश का रहने वाला है। उन्होंने कहा है कि मुख्य आरोपी फरार है लेकिन जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha
Follow Us :GoogleNews