Hindi News

Border 2 से सामने आया वरुण धवन का दमदार लुक, फैंस ने जमकर किए कॉमेंट

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
1997 के बाद एक बार फिर सनी देओल एक बार फिर बॉर्डर 2 के साथ दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। ये फिल्म 2026 में रिलीज होगी। फिल्म से वरुण धवन का लुक सामने आया है।
Border 2 से सामने आया वरुण धवन का दमदार लुक, फैंस ने जमकर किए कॉमेंट

सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 (Border 2) पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म के दूसरे सीजन में सनी के साथ कई सारे नए चेहरे नजर आने वाले हैं। आप फिल्म से वरुण धवन का फर्स्ट लुक रिवील कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर देखते ही देखते यह लोग वायरल हो गया है।

फिल्म के मेकर्स ने कुछ दिनों पहले बॉर्डर 2 से सनी देओल का लुक जारी किया था। अब वरुण के लोक को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है देश का सिपाही पीवीसी होशियार सिंह दहिया। एक्टर ने खुद भी सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ अपना लुक शेयर किया है। इस पोस्ट को देखने के बाद जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।

बॉर्डर 2 से वरुण का लुक (Border 2)

बॉर्डर 2 से वरुण का जो लुक सामने आया है वह काफी इंटेंसिव दिखाई दे रहा है। जंग के मैदान में वह अपने हाथों में बंदूक के साथ दहाड़ते हुए दुश्मनों का सामना कर रहे हैं। उनके आसपास दूसरे सिपाही हैं जो युद्ध लड़ रहे हैं। इनमें से कुछ घायल हैं, लेकिन जोश में हैं। दर्शकों को पहली बार एक्टर का इस तरह का अवतार देखने को मिलेगा। वरुण केवल कॉमिक या फिर रोमांटिक किरदारों में नजर आए हैं लेकिन यह काफी अलग होगा।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

सितारों और फैंस का रिएक्शन

एक्टर ने जैसे ही अपना लुक शेयर किया फैंस के साथ बॉलीवुड के सितारों ने भी इस पर अपना रिएक्शन दिया। करण जौहर ने फायर इमोजी शेयर की। एक फैन ने कहा तुम पर बहुत गर्व है। दूसरे ने कहा बॉर्डर 2 का बहुत बेसब्री से इंतजार है। एक ने कहा मैं काफी ज्यादा एक्साइटेड हूं।

नजर आएंगे ये कलाकार

बॉर्डर 2 में सनी देओल और वरुण धवन के अलावा अहान शेट्टी,मेधा राणा, दिलजीत दोसांझ, मोना सिंह और सोनम बाजवा जैसे कलाकार नजर आएंगे। अनुराग सिंह के डायरेक्शन में बनी प्रोड्यूसर भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता की यह फिल्म रिपब्लिक डे से चार दिन पहले रिलीज होगी।

1997 में आई थी बॉर्डर

बॉर्डर की बात करें तो इसे 1997 में रिलीज किया गया था। जेपी दत्ता इसके डायरेक्टर थे। फिल्म में 1971 के बैटल ऑफ़ लोंगेवाला, जो भारत पाकिस्तान के बीच हुई थी की कहानी दिखाई गई थी। इस फिल्म में सनी देओल, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, अक्षय खन्ना, पुनीत इस्सर, सुदेश बेरी कुलभूषण खरबंदा जैसे कलाकार नजर आए थे। पूजा भट्ट, राखी गुलज़ार, तब्बू, शरबनी मुखर्जी और सपना बेदी जैसी एक्ट्रेसेस भी फिल्म में नजर आई थी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews