Hindi News

फिल्म “Zwigato” के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने किया निराश, कमाई जानकर हैरान रह जाएंगे आप

Written by:Ayushi Jain
Published:

Zwigato Box Office Collection : कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा को इन दिनों एक के बाद एक नए प्रोजेक्ट में काम करते हुए देखा जा रहा है। वह अपनी फिल्म ज्विगाटो को लेकर काफी समय से चर्चा में बने हुए है। बीते दिन ही उनकी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज की गई है। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था जो खत्म हुआ। ये कपिल शर्मा की मोस्ट अवेटेड फिल्म है।

इस फिल्म का निर्देशन नंदिता दास ने किया है। फिल्म में कॉमेडियन कपिल शर्मा और शहाना गोस्वामी लीड रोल में है। फिल्म में कपिल शर्मा डिलेवरी बॉय की भूमिका में नजर आए। इस फिल्म को देखने के लिए ज्यादा लोग नहीं गए। पहले ही दिन फिल्म की ओपनिंग बेहद ख़राब रही। कलेक्शन के आंकड़ों ने फैंस को निराश कर दिया। ये फिल्म दर्शकों की कसौटी पर खरी नहीं उतर पाई। चलिए जानते हैं इस फिल्म ने पहले दिन कितनी कमाई की।

फिल्म Zwigato का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

जैसा की आप सभी जानते हैं कपिल शर्मा को कॉमेडी के लिए जाना जाता है। वह कॉमेडियन के तौर पर मशहूर है। उन्होंने कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शर्मा से फैंस का दिल जीत रखा है। उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया है वहीं ज्विगाटो फिल्म से उन्होंने फिल्म में वापसी की है। लेकिन फिल्म का कलेक्शन उनके लिए निराशाजनक है। क्योंकि पहले दिन ये फिल्म सिर्फ एक करोड़ का कलेक्शन भी नहीं कर पाई।

इस फिल्म ने बस 50 लाख का ही कारोबार किया। जिसके चलते फैंस और मेकर्स की टीम निराश हो गई है। आपको बता दे, कपिल शर्मा की इस फिल्म के साथ ही रानी मुखर्जी की फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे रिलीज हुई है। ऐसे में उस फिल्म से ज्विगाटो को कड़ी टक्कर मिल रही है। लोग उस फिल्म को देखना पसंद कर रहे हैं।

Ayushi Jain
लेखक के बारे में
मुझे यह कहने की ज़रूरत नहीं है कि अपने आसपास की चीज़ों, घटनाओं और लोगों के बारे में ताज़ा जानकारी रखना मनुष्य का सहज स्वभाव है। उसमें जिज्ञासा का भाव बहुत प्रबल होता है। यही जिज्ञासा समाचार और व्यापक अर्थ में पत्रकारिता का मूल तत्त्व है। मुझे गर्व है मैं एक पत्रकार हूं। मैं पत्रकारिता में 4 वर्षों से सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया से लेकर प्रिंट मीडिया तक का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कंटेंट राइटिंग, कंटेंट क्यूरेशन, और कॉपी टाइपिंग में कुशल हूं। मैं वास्तविक समय की खबरों को कवर करने और उन्हें प्रस्तुत करने में उत्कृष्ट। मैं दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली से संबंधित विभिन्न विषयों पर लिखना जानती हूं। मैने माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन किया है। वहीं पोस्ट ग्रेजुएशन एमए विज्ञापन और जनसंपर्क में किया है। View all posts by Ayushi Jain
Follow Us :GoogleNews