Hindi News

जुलाई में बॉक्स ऑफिस पर जमकर मचेगा धमाल, रिलीज होने वाली हैं यह 5 धांसू फिल्में

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
दर्शकों के एंटरटेनमेंट के लिए लगभग हर हफ्ते सिनेमाघरों में कुछ ना कुछ पेश किया जाता है। जुलाई का महीना भी एंटरटेनमेंट से भरपूर रहेगा। इस महीने में कई सारी फिल्में रिलीज की जाने वाली है।
जुलाई में बॉक्स ऑफिस पर जमकर मचेगा धमाल, रिलीज होने वाली हैं यह 5 धांसू फिल्में

हर महीने दर्शकों के एंटरटेनमेंट के लिए बड़े पर्दे पर कई सारी फिल्में रिलीज की जाती है। दुनिया भर के थिएटर में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड सभी तरह की फिल्में आती हैं। कुछ पर दर्शक बहुत प्यार लुटाते हैं तो कुछ को उतना प्यार नहीं मिल पाता। जून के महीने की बात करें तो यह कुछ खास नहीं रहा। इस महीने ठग लाइफ, हाउसफुल 5 और सितारे जमीन जैसी सुपरहिट फिल्में रिलीज जरूर हुई। यह सारी फ्रेंचाइजी फिल्में थी और इनके पहले हिस्से ने इन फिल्मों से ज्यादा कमाई की थी।

अब जून का महीना लगभग खत्म होने को है और जुलाई शुरू होने के साथ एक बार फिर थिएटर में एंटरटेनमेंट की बहार देखने को मिलेगी। कई सारी फिल्में थिएटर में दस्तक देने वाली है। इनमें से कुछ तो ऐसी भी हैं जिसे दर्शकों को बहुत ज्यादा उम्मीद है। चलिए आज आपको इन अपकमिंग फिल्मों की जानकारी देते हैं।

मेट्रो इन दिनों (Box Office July Release)

साल 2007 में लाइफ इन मेट्रो रिलीज हुई थी। अब 18 साल बाद इसका सीक्वल एक बार फिर रिलीज होने जा रहा है। अनुराग बसु की इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, नीना गुप्ता, अनुपम खेर, फातिमा सना शेख और अली फजल जैसे सितारे मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। जुलाई की शुरुआत इसी फिल्म के साथ होने वाली है क्योंकि यह चार जुलाई को रिलीज होगी।

आंखों की गुस्ताखियां

इस फिल्म के जरिए संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। ये एक रोमांटिक ड्रामा मूवी है जिसमें विक्रांत मैसी और जैन खान को देखा जाने वाला है। संतोष सिंह के निर्देशन में बनी है फिल्म 11 जुलाई को रिलीज होगी।

मालिक

गंस एंड गुलाब के बाद राजकुमार राव एक बार फिर गैंगस्टर ड्रामा में दिखाई देने वाले हैं। इस फिल्म में पहली बार मानुषी छिल्लर के साथ उनकी जोड़ी दिखाई जाएगी। पुलकित ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। दर्शकों की मनोरंजन के लिए यह 11 जुलाई को रिलीज की जाने वाली है।

सैयारा

अनन्य पांडे के बाद अब आहान भी एक्टिंग की दुनिया में अपना जादू चलाने के लिए तैयार हैं। उनकी फिल्म सैयारा का ट्रेलर कुछ दिनों पहले ही रिलीज हुआ था। ट्रेलर देखने के बाद लोगों ने फ्यूचर शाहरुख खान बोल रहे थे। अब वो दर्शकों की इस उम्मीद पर खरा उतर पाते हैं या नहीं यह 18 जुलाई को फिल्म रिलीज होने पर पता चलेगा।

राख

यह एक शानदार कहानी है जिसमें जॉन अब्राहम दिखाई देने वाले हैं। इसके पहले उन्हें डिप्लोमेट में देखा जा चुका है। फिल्म में उनके साथ मनोज बाजपेयी नजर आने वाले हैं। इन दोनों की जोड़ी को इससे पहले सत्यमेव जयते में साथ देखा गया था। यह फिल्म 19 जुलाई को रिलीज होगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews