Hindi News

Brahmastra Trailer: ब्रह्मास्त्र ट्रेलर में नज़र आई शाहरुख खान की झलक, निभाएंगे ये रोल, पढ़े पूरी खबर

Published:
Last Updated:
Brahmastra Trailer: ब्रह्मास्त्र ट्रेलर में नज़र आई शाहरुख खान की झलक, निभाएंगे ये रोल, पढ़े पूरी खबर

मनोरंजन, डेस्क रिपोर्ट। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र का ट्रेलर (Brahmastra Trailer) बुधवार को आउट हो चुका है। दर्शकों को इस फिल्म का इंतजार काफी लंबे समय से था, जो आज यानी 15 जून 2022 को खत्म हुआ। ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा शुरू हो गई। इंटरनेट पर भी ब्रह्मास्त्र का नाम छाया हुआ है। इस फिल्म शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के कैमियो रोल की खबर भी सामने आई थी। ट्रेलर रिलीज होते ही दर्शक शाहरुख खान को ट्रेलर में ढूंढने लगे और उन्हें ढूंढ निकाला तो। आइए जानते हैं किस भाग में शाहरुख खान की झलक दिखाई दी।

यह भी पढ़े… पेट्रोल-डीजल की किल्लत को लेकर तेल कंपनी ने दी जानकारी, जाने क्या सच में MP में है ईंधन का संकट

किंग खान की फिल्म “पठान” काफी ज्यादा सुर्खियों में है। दर्शक उनके बड़े पर्दे पर कम बैक का इंतजार भी कर रहे हैं। जैसे खबर मिली की ब्रह्मास्त्र में शाहरुख खान भी नजर आने वाले हैं, तो लोगों ने ट्रेलर में उन्हें ही ढूंढना शुरू कर दिया।  हालांकि अब तक शाहरुख खान ने ट्रेलर को लेकर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है। तुम्हें कुछ फैंस ने स्क्रीनशॉट निकालकर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए यह दावा किया है कि फिल्म में शाहरुख खान कैमियो रोल निभाते नजर आने वाले हैं। फिल्म “ब्रह्मास्त्र ”

9 सितंबर 2022 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, मौनी रॉय, आलिया भट्ट और नागार्जुन भी नजर आएंगे। फिल्म की चर्चा रिलीज होने से पहले शुरू हो चुकी है। ट्रेलर को देख कर लोगों का कहना है की फिल्म में हॉलिवुड का इफेक्ट नजर आएगा। फिल्म के सभी किरदार को काफी बेहतरीन तरीके से फॉर्म किया गया है। ट्रेलर देख पता लगाया जा सकता है की फिल्म में मौनी रॉय और नागार्जुन नेगटिव किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में रणबीर कपूर का नाम शिवा है, जो खुद में अग्नि अस्त्र है। पूरी कहानी अस्त्रों के इर्द-गिर्द घूमती है। अमिताभ बच्चन का किरदार शिवा का मार्गदर्शन करना है, तो वही आलिया भट्ट के शिवा के लव interest का किरदार निभाया है। ट्रेलर जारी होते ही दर्शक फिल्म की खूब प्रशंसा भी कर रहे हैं। शाहरुख खान के रोल को लेकर लोग अलग-अलग बातें बना रहे हैं। कोई उनके किरदार को हनुमान बता रहा तो कोई देवता।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews