MP Breaking News

CJP Protest पर सेलेब्स की एंट्री! जरीन, दिलजीत और हनी सिंह ने छात्रों के समर्थन में उठाई आवाज़

दिल्ली में CJP Protest के दौरान छात्रों और पुलिस के बीच हुए विवाद के बाद अब बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां खुलकर सामने आ रही हैं।
CJP Protest पर सेलेब्स की एंट्री! जरीन, दिलजीत और हनी सिंह ने छात्रों के समर्थन में उठाई आवाज़

दिल्ली में CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के नेतृत्व में हुए छात्र प्रदर्शन और उसके दौरान पुलिस कार्रवाई को लेकर देशभर में बहस जारी है। इस बीच बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री के कई बड़े कलाकार भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

जरीन खान, दिलजीत दोसांझ और यो यो हनी सिंह ने अलग-अलग तरीके से छात्रों के प्रति समर्थन जताया है। इन कलाकारों का कहना है कि छात्रों की आवाज़ को सुना जाना चाहिए और किसी भी विवाद का समाधान बातचीत से निकलना चाहिए।

जरीन खान ने कहा- ‘कुछ तो इंसानियत दिखाओ’

एक्ट्रेस जरीन खान ने छात्र प्रदर्शन से जुड़े घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया पर भावुक अपील की। उन्होंने वीडियो में कहा , “कुछ तो इंसानियत दिखाओ…”। उनका यह संदेश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। जरीन ने सीधे तौर पर किसी राजनीतिक दल का नाम नहीं लिया, लेकिन उन्होंने यह जरूर कहा कि छात्रों के साथ संवेदनशील व्यवहार होना चाहिए।

उनकी पोस्ट पर हजारों लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी। कुछ लोगों ने उनके बयान का समर्थन किया, जबकि कुछ यूजर्स ने अलग राय भी रखी। इसके बावजूद जरीन खान का संदेश सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना रहा। उनका मानना है कि किसी भी हालात में इंसानियत और संवाद सबसे जरूरी होने चाहिए।

दिलजीत और हनी सिंह ने भी जताया समर्थन

पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने भी CJP Protest पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए छात्रों के समर्थन में पोस्ट साझा की। उन्होंने लिखा कि “छात्रों के साथ ऐसा व्यवहार नहीं होना चाहिए। मैं प्रशासन से अनुरोध करता हूं कि वह छात्रों की मांगों को सुने। जनता की आवाज़ ही भगवान की आवाज़ होती है।” दिलजीत ने यह भी कहा कि जब उन्होंने पहले किसान आंदोलन पर अपनी राय रखी थी, तब उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था, लेकिन वे अपनी बात रखने से पीछे नहीं हटेंगे।

Diljit dosanjh on Protest

वहीं रैपर यो यो हनी सिंह ने भी छात्रों के प्रति एकजुटता दिखाई। उन्होंने इंस्टाग्राम पर जानकारी दी कि मौजूदा हालात को देखते हुए उन्होंने अपने नए गाने ‘मूनलाइट’ के टीजर की रिलीज कुछ दिनों के लिए टाल दी है। उनका कहना है कि ऐसे समय में मनोरंजन से ज्यादा जरूरी संवेदनशीलता और समाज के प्रति जिम्मेदारी है।
YO YO HONEY SINGH

इन तीनों कलाकारों के बयानों के बाद CJP Protest को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा और तेज हो गई है। जहां एक ओर कई लोग इन सितारों के समर्थन की सराहना कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर इस मुद्दे पर अलग-अलग राजनीतिक और सामाजिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। फिलहाल छात्र आंदोलन और उससे जुड़े घटनाक्रम पर पूरे देश की नजर बनी हुई है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey
Follow Us :GoogleNews
CJP Protest पर सेलेब्स की एंट्री! जरीन, दिलजीत और हनी सिंह ने छात्रों के समर्थन में उठाई आवाज़