बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने वाली ये मूवी मचा रही अब OTT पर तहलका! जानिए नाम

यदि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई नहीं कर पाती है, तो ओटीटी प्लेटफॉर्म उन्हें एक बेहतर सहारा मिलने की उम्मीद होती है। हाल ही में रिलीज हुई एक फ्लॉप मूवी ने इसी तरह OTT प्लेटफॉर्म पर तहलका मचाया है।
बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने वाली ये मूवी मचा रही अब OTT पर तहलका! जानिए नाम

यदि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाती है तो ओटीटी प्लेटफॉर्म से इसकी भरपाई करने की उम्मीद होती है आज जिस फिल्म के बारें में हम बता रहे हैं उसे भी बॉक्स ऑफिस पर पसंद नहीं किया गया था। बता दें कि फिल्म का नाम धड़क 2 है। इस मूवी की डायरेक्टर और राइटर शाजिया इकबाल हैं। इस फिल्म के लीड रोल में सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी नजर आए थे। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने के बाद यह फिल्म सिर्फ 29 करोड़ रुपए ही कमा पाई थी, जो इसकी लागत का आधा हिस्सा है।

दरअसल जब यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई दर्शकों ने इस मूवी देखना पसंद नहीं किया था। लेकिन डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आते ही इस मूवी ने तहलका मचा दिया है। जानकारी दे दें कि जिसकी शूटिंग भोपाल में हुई थी।

जानिए क्या है फिल्म की कहानी?

बता दें कि फिल्म ‘धड़क 2’ भोपाल की एक गरीब बस्ती में रहने वाले नीलेश अहिरवार की कहानी है। नीलेश अपने दोस्तों के साथ शादियों में ढोल बजाने का काम करता है। एक दिन पुलिस उसे और उसके साथियों को झूठे मामले में गिरफ्तार कर लेती है। इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने के लिए वह वकील बनने का फैसला करता है। लॉ कॉलेज में पढ़ाई करते समय उसकी मुलाकात विधि भारद्वाज नाम की चुलबुली और समझदार लड़की से होती है, और दोनों के बीच प्यार हो जाता है। आगे चलकर यह फिल्म एक सामाजिक मुद्दे का रूप ले लेती है।

कहां देखें यह मूवी

इस फिल्म को अगर आप देखना चाहते है तो आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपके पास नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन होना जरूरी है। दरअसल फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी ने शानदार एक्टिंग की है। उनके साथ इस फिल्म में जाकिर हुसैन, सौरभ सचदेवा, दीक्षा जोशी और नितिन शर्मा भी दिखाई देंगे। मेकर्स का दावा है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर यह फिल्म अच्छी कमाई करेगी। जानकरी दे दें कि 2 घंटे 23 मिनट की इस फिल्म की IMDb पर 6.8 की रेटिंग मिली है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews