Hindi News

जिंदगी की जंग जीत घर पहुंचे धर्मेंद्र, 48 घंटे के बाद अस्पताल से किया गया डिस्चार्ज

Written by:Diksha Bhanupriy
Last Updated:
दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) को तबीयत खराब होने के बाद अस्पताल में एडमिट किया गया था। अब खबर सामने आ रही है कि उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है और घर पर ही इलाज किया जाएगा।
जिंदगी की जंग जीत घर पहुंचे धर्मेंद्र, 48 घंटे के बाद अस्पताल से किया गया डिस्चार्ज

पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड सुपरस्टार धर्मेंद्र (Dharmendra) के फैंस चिंता में डूबे हुए हैं क्योंकि उनके चेहरे पर सितारे को सांस लेने में तकलीफ होने के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया है। डॉक्टर लगातार उनका इलाज कर रहे थे और इसी बीच कुछ ऐसी खबरें भी सामने आई जिसने लोगों को हैरान कर दिया। हालांकि, अब एक अच्छी खबर सामने आई है और बताया जा रहा है कि सुपरस्टार को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

आपको बता दें कि 10 नवंबर को धर्मेंद्र को तबीयत बिगड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया था। यहां काफी बीमार रहने के बाद उन्होंने आखिरकार जिंदगी की जंग जीत ली है और ठीक होकर अपने घर लौट गए हैं। न्यूज़ एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक ही मैन ज़िंदगी की जंग जीत का घर लौट चुके हैं।

अस्पताल से घर लौटे धर्मेंद्र (Dharmendra)

तकरीबन 48 घंटे तक सुपरस्टार को इलाज के लिए अस्पताल में रखा गया था। अब उनकी छुट्टी हो गई है और वह सही सलामत अपने परिवार के साथ घर आ चुके हैं। वैसे एक्टर की हालत में कितना सुधार आया है इस बारे में फिलहाल कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, फैंस को यही उम्मीद है कि उनका चहेता सुपरस्टार सही सलामत घर लौटा है।

काम आई फैंस की दुआएं

धर्मेंद्र की गिनती इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर्स में होती है। 89 साल के एक्टर की जब तबीयत बिगड़ी थी तब परिवार, दोस्त और फैंस चिंता में आ गए थे। हर कोई दिन रात उनकी सलामती की दुआ कर रहा था। यह दुआ रंग लाई है और एक्टर की तबीयत ठीक हो चुकी है। उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

क्यों किया था एडमिट

10 नवंबर को यह जानकारी सामने आई थी कि धर्मेंद्र को सांस लेने में तकलीफ हो रही है जिसकी वजह से एडमिट किया गया है। यहां डॉक्टर की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था। इलाज के बीच यह खबर भी सामने आई थी की हालत ज्यादा खराब होने की वजह से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। इतना ही नहीं कुछ समय के लिए यह था कह दिया गया था कि दिग्गज एक्टर ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। हालांकि, देओल परिवार ने इन खबरों का खंडन किया और बताया कि अभिनेता रिकवर कर रहे हैं। अब इन सारी खबरों का खंडन करते हुए एक्टर बेटे बॉबी देओल के साथ एंबुलेंस के जरिए अपने घर पहुंच गए हैं। डॉक्टर के मुताबिक उन्हें घर पर ही इलाज दिया जाएगा।

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews