Hindi News

रणबीर कपूर के अलावा Dhoom 4 में होगी दो एक्ट्रेस की धमाकेदार एंट्री! इस दिन शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
एक्टर रणबीर कपूर को लेकर यह खबर सामने आ रही है कि अब उनकी एंट्री आदित्य चोपड़ा की फिल्म Dhoom 4 में हो चुकी है। इसकी स्टोरी पर काम शुरू किया जा चुका है।
रणबीर कपूर के अलावा Dhoom 4 में होगी दो एक्ट्रेस की धमाकेदार एंट्री! इस दिन शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

Dhoom 4 Ranbir Kapoor : बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कपूर खानदान के चिराग रणबीर कपूर अब धूम 4 में नजर आने वाले हैं। इसकी शूटिंग को लेकर बाद अपडेट सामने आया है। बता दें कि धूम की तीनों फ्रेंचाइजी को फैंस का बेशुमार प्यार मिला है, जिसे देखते हुए मेर्क्स ने इसके फोर्थ पार्ट को रिलीज करने का निर्णय लिया है। इसमें रणबीर कपूर को एंट्री मिल चुकी है। इस मूवी में एक्टर शातिर चोर का किरदार निभाते नजर आएंगे।

धूम फिल्म में वीलेन का रोल अक्सर बदलते रहता है। ठीक वैसा ही धूम 4 में भी देखने को मिलने वाला है। इस बार रणबीर कपूर को यह मौका दिया गया है। इस खबर से फैंस में काफी उत्साह है।

इस समय होगी फिल्म की शूटिंग शुरू

पिछले साल रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। उस फिल्म में रणबीर कपूर के किरदार ने वर्ल्ड वाइड दर्शकों को अपना दीवाना बनाया था और उस साल सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में टॉप पर अपनी जगह बनाई थी। इसी बीच एक्टर को लेकर यह खबर सामने आ रही है कि अब उनकी एंट्री आदित्य चोपड़ा की फिल्म में हो चुकी है। बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग साल 2026 के अप्रैल महीने में होगी। इसकी स्टोरी पर काम शुरू किया जा चुका है। मूवी में दो एक्ट्रेस भी लीड रोल में नजर आने वाली है।

एक्शन-थ्रिलर फिल्म फ्रैंचाइजी

धूम पॉपुलर एक्शन-थ्रिलर फिल्म फ्रैंचाइजी है, जिसे संजय गढ़वी ने निर्देशित किया था। इसका पहला पार्ट साल 2004 में रिलीज किया गया था। जिसमें अभिषेक बच्चन, जॉन अब्राहम, उदय चोपड़ा, ईशा देओल और रिमी सेन नजर आए थे। इसके बाद साल 2006 में धूम 2 रिलीज किया गया था। जिसमें अभिषेक बच्चन, उदय चोपड़ा, ऋतिक रोशन, ऐश्वर्या राय और बिपाशा बसु ने अहम भूमिका निभाई थी। वहीं, इसका तीसरा पार्ट यानी धूम 3 का निर्देशन विजय कृष्ण आचार्य ने किया था, जो साल 2013 में रिलीज की गई थी। जिसमें आमिर खान, अभिषेक बच्चन, उदय चोपड़ा और कैटरीना कैफ नजर आईं थी।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !